×

Breast Cancer: महिलाएं हो जाएं सावधान! कहीं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण को तो नहीं कर रहीं इग्नोर

Breast Cancer In Women: महिलाओं और पुरुषों दोनों में स्तन कैंसर विकसित हो सकता है, हालांकि पुरुषों में यह असामान्य है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 24 March 2024 4:56 AM GMT
Breast Cancer: महिलाएं हो जाएं सावधान! कहीं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण को तो नहीं कर रहीं इग्नोर
X

Breast Cancer (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Breast Cancer In Women: अक्सर देखा गया है कि महिलाएं अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स (Women's Health Problem) को काफी ज्यादा इग्नोर करती हैं। यही आदत बाद में अधिक गंभीर समस्या खड़ी कर सकती है। डेली होने वाले दर्द और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को भी महिलाओं द्वारा अनदेखा किया जाता है। इसीलिए समय पर रहते कई बीमारियों को पता नहीं चल पाता है। आज हम आपको ब्रेस्ट यानी स्तन कैंसर (Breast Cancer) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं और इसके लक्षण (Breast Cancer Symptoms) के बारे में भी बताएंगे। इसकी जानकारी हर महिलाओं को होनी चाहिए। ताकि आप इसके लक्षणों को अनदेखा न करें।

ब्रेस्ट कैंसर क्या होता है (Breast Cancer Kya Hota Hai)?

स्तन कैंसर महिलाओं को होने वाली सबसे सामान्य बीमारी है। ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) तब होता है जब स्तन कोशिकाएं कैंसर कोशिकाओं में बदल जाती हैं। ऐसे स्थिति में स्तन लोब्यूल्स या नलिकाओं की परत वाली कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि होने लगती है। ये शरीर के अन्य भागों में फैलने की क्षमता रखती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

स्तन कैंसर के प्रकार (Kinds of Breast Cancer)

1- आक्रामक डक्टल कार्सिनोमा

2- आक्रामक लोब्यूलर कार्सिनोमा

आक्रामक डक्टल कार्सिनोमा (Invasive Ductal Carcinoma)

इस तरह के स्तन कैंसर में कैंसर कोशिकाएं नलिकाओं में शुरू होती हैं और फिर नलिकाओं के बाहर स्तन ऊतक के अन्य भागों में बढ़ती हैं। आक्रामक कैंसर कोशिकाएं शरीर के अन्य भागों में भी फैल सकती हैं या मेटास्टेसिस कर सकती हैं।

आक्रामक लोब्यूलर कार्सिनोमा (Invasive lobular carcinoma)

इसमें कैंसर कोशिकाएं लोब्यूल्स में शुरू होती हैं और फिर लोब्यूल्स से पास के स्तन ऊतकों तक फैलती हैं। ये आक्रामक कैंसर कोशिकाएं शरीर के अन्य भागों में भी फैल सकती हैं।

इसके अलावा भी स्तन कैंसर के कई अन्य प्रकार हैं।

किसे हो सकता है स्तन कैंसर (Breast Cancer Kise Hota Hai)

महिलाओं और पुरुषों दोनों में स्तन कैंसर विकसित हो सकता है, हालांकि पुरुषों में यह असामान्य है। स्तन कैंसर आमतौर पर 50 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को प्रभावित करता है। इसके अलावा कम उम्र की महिलाओं को भी यह कैंसर हो सकता है। ट्रांसवुमेन, नॉन-बाइनरी लोगों को भी स्तन कैंसर हो सकता है। इसके अलावा ट्रांसजेंडर और लिंग-विविध लोगों को भी स्तन कैंसर हो सकता है।

एक नवीनतम अध्ययन में सामने आया कि, स्तन कैंसर भारत में (Breast Cancer In India) सबसे आम कैंसर है, जो सभी महिलाओं में होने वाले कैंसरों का 28.2 प्रतिशत है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

स्तन कैंसर के लक्षण (Breast Cancer Ke Lakshan)

1- ब्रेस्ट या बगल के क्षेत्र में लगातार दर्द रहना

2- स्तन में कठोर और दर्द रहित गांठ होना

3- स्तन की स्किन का लाल होना

4- स्तन या निप्पल में जलन या सिकुड़न होना

5- निप्पल से तरल डिस्चार्ज होना, जिसमें खून हो सकता है

6- निप्पल का उल्टा होना

7- एक या दोनों निपल्स पर दाने होना

8- स्तन के आकार में बदलाव होना

स्तन कैंसर का इलाज (Breast Cancer Treatment)

ब्रेस्ट में गांठ होने पर घबराएं नहीं, हर गांठ कैंसर नहीं होता है। हालांकि डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। स्तन कैंसर का उपचार संभव है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि कैंसर किस चरण में है और इसमें सर्जरी, रेडियोथेरेपी या कीमोथेरेपी शामिल हो सकती है।

Note- ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story