TRENDING TAGS :
Chach Pine Ke Fayde: छाछ पीने के हैं जबरदस्त फायदे, डाइजेशन से लेकर एनीमिया की समस्या को करता है दूर
Chach Pine Ke Fayde Aur Nuksan: छाछ में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो इसे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बनाते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद में इसके फायदों के बारे में।
Chach Pine Ke Fayde (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Buttermilk Health Benefits In Hindi: छाछ एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट (Dairy Product) है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से इसकी मांग खासकर गर्मियों में काफी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि यह पेट संबंधी परेशानियों को दूर करने के साथ ही डिहाइड्रेशन से बचाती है। आयुर्वेद में भी छाछ के पीने के कई फायदों का जिक्र किया गया है। आइए जानते हैं छाछ के सेवन से क्या लाभ (Chach Pine Ke Fayde) मिलते हैं।
छाछ के पोषक तत्व (Buttermilk Nutrients)
छाछ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि- विटामिन ए, बी, सी, ई, और के, प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम, हेल्दी बैक्टीरिया, फोलिक एसिड, कार्बोहाइड्रेट और लेक्टोज आदि।
छाछ से होने वाले फायदे (Benefits Of Buttermilk In Hindi)
आयुर्वेद की पॉपुलर डॉक्टर डॉ दीक्षा भावसार सावलिया (Dr Dixa Bhavsar Savaliya) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा कर छाछ पीने के फायदों के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि, आयुर्वेद छाछ का उपयोग स्वास्थ्य को बनाए रखने और बीमारियों के इलाज दोनों के लिए करता है। छाछ पचाने में आसान होती है, इसका स्वाद कसैला और खट्टा होता है और इसकी प्रकृति गर्म होती है। ये रहे इसके कुछ फायदे-
1- डाइजेशन में करती है सुधार: छाछ का सेवन आपके पाचन तंत्र में सुधार करता है। इससे कब्ज, अपच, एसिडिटी और जलन जैसी पेट संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही यह कफ और वात को शांत करती है।
2- एनीमिया को करती है दूर: डॉक्टर दीक्षा ने बताया कि छाछ का उपयोग एनीमिया के भी उपचार में किया जाता है। इसके अलावा यह सूजन (Inflammation) को भी दूर करने में कारगर है।
3- गैस्ट्रोइंटेस्टनाइल डिसऑर्डर: गैस्ट्रो आंत्र विकार के इलाज में भी छाछ का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स और फाइबर आंतों को साफ रखते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।
4- भूख न लगना: अगर आपको या बच्चे को भूख न लगने की समस्या हो रही है तो भी छाछ का सेवन सहायक साबित होगा। यह भूख को बढ़ाकर थकावट को दूर करती है।
छाछ को पीने का सही समय (Best time to consume Buttermilk)
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने छाछ पीने के सही समय का भी खुलासा किया है। उन्होंने पोस्ट में जानकारी दी कि छाछ के सेवन का सबसे अच्छा समय दोपहर के भोजन के साथ होता है। लंच के साथ एक गिलास छाछ पीने से आप कई रोगों से दूर रहते हैं और पाचन भी बेहतर होता है।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। न्यूजट्रैक इसकी सत्यता, सटीकता और असर की कोई गारंटी नहीं लेता है।