×

Iron Deficiency Symptoms: आयरन की कमी होने पर निचली पलक के अंदर नजर आते हैं ये लक्षण, रहें सतर्क।

Iron Deficiency Symptoms: आयरन की कमी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आने लगता है। दरअसल RBC यानी रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाएं) मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 23 Aug 2022 3:38 AM GMT
Iron Deficiency and Treatment
X

Iron Deficiency (Image: Social Media)

Iron Deficiency Symptoms: आयरन की कमी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आने लगता है। दरअसल RBC यानी रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाएं) मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। आरबीसी ना सिर्फ हमारे फेफड़ों से हमारे शरीर के बाकी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाता है, बल्कि यह फेफड़ों में कार्बन डाइऑक्साइड भी छोड़ता है ताकि आप सांस छोड़ सकें। शरीर में आरबीसी का स्तर आयरन के स्तर पर निर्भर करता है।

बता दे कि आयरन की कमी होने पर अक्सर थकान और सांस की तकलीफ सहित कई प्रकार के लक्षण शरीर में नजर आने लगते हैं। आयरन की कमी होने पर शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाने के लिए आरबीसी का उत्पादन करने में सक्षम नहीं होता है। एनीमिया होने का एक कारण आयरन की कमी भी है। ऐसे में आयरन की कमी होने पर आंखें भी प्रभावित होती है। आयरन की कमी का पता आंख से भी किया जा सकता है।

दरअसल आयरन की कमी ऑप्टिकल पर गंभीर असर डाल सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो आयरन की कमी ब्लड को eye tissue तक पर्याप्त ऑक्सीजन ले जाने से रोक देती है, जिससे पीलापन हो सकता है। डॉक्टर भी अक्सर आयरन की कमी के लक्षणों की तलाश मरीजों के आंखों को देखकर लगा लेते हैं क्योंकि इसमें पीलापन देखने को मिलता है। आयरन की कमी होने पर आंखें पीली नजर आने लगती है।

लगातार हो रही कमजोरी और थकान के कारण स्ट्रेस हो सकता है। डॉक्टर आपकी निचली पलकों की जांच कर आयरन की कमी को बता सकता है ऐसा इसलिए क्योंकि डॉक्टर निचली पलकों में पीलापन देखते हैं, जो आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। शरीर में आयरन की कमी आपके खून को कम कर सकती है। दरअसल आमतौर पर, एक सामान्य आंख का रंग हल्का गुलाबी दिखाई देता है। लेकिन अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो आपकी eyelid पलक अधिक सफेद रंग की नजर आ सकती है। इसलिए शरीर में आयरन की कमी होने पर आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। साथ ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

आयरन की कमी के लक्षण

चक्कर आना

पैर हाथ ठंडे होना

त्वचा का पीला होना

कमजोर नाखून

जीभ की सूजन

थकान महसूस होना

कमजोरी होना

सिरदर्द होना

आयरन युक्त भोजन

रेड मीट

सीफूड

बीन्स

गहरे रंग की सब्जियां

पालक

सूखे मेवे

ब्रेड

पास्ता

विटामिन सी युक्त आहार

एस्कॉर्बिक एसिड

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story