×

Cholesterol Control Tips: ज़िद्दी कैलेस्ट्रॉल निकालने के लिए अपनाये ये टिप्स

Cholesterol Control Tips : वैसे तो कोलेस्ट्रॉल शरीर में कोशिकाओं और हार्मोन के निर्माण में काफी मददगार होता है। लेकिन अगर बॉडी में बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए तो यह गंभीर बीमारियों की और भी ले जा सकता है। चलिए आज हम आपको इससे बचने के तरीके बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 26 Nov 2023 6:15 AM GMT (Updated on: 26 Nov 2023 6:15 AM GMT)
Cholesterol Control Tips :
X

Cholesterol Control Tips 

Cholesterol Control Tips : हर व्यक्ति के शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं एक गुड कोलेस्ट्रॉल और एक बेड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल तक तो ठीक है कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है और इससे व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं हो सकती है। इतना ही नहीं अगर यह बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए तो व्यक्ति को गंभीर बीमारियों का शिकार भी बना सकता है। खुद को स्वस्थ बनाए रखने और जीवन भर तंदुरुस्त रखने के लिए व्यक्ति को अपने शरीर पर ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण भी इन्हीं में से एक चीज है। चलिए आज हम आपको शरीर से जिद्दी कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने के कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं। कोशिकाओं के निर्माण और हार्मोन के उत्पादन में कोलेस्ट्रॉल मददगार साबित होता है लेकिन वेरी हाई हो जाए तो यह ब्रेन स्ट्रोक या फिर हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। चलिए आज लाइफस्टाइल के मामूली बदलाव और डाइट के जरिए बेड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के तरीके के बारे में जानते हैं।

मैथी दाना

मैथी दाना को कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में काफी मददगार माना गया है। इसे दाल के रूप में खाया जा सकता है या फिर रात भर भिगोकर रख गए पानी को भी पिया जा सकता है।

नट्स

नट्स फाइबर प्रोटीन और वसा से भरपूर होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। नट्स के तौर पर बादाम, अखरोट और पिस्ता का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

ओट्स

बीटा ग्लूकोन के लिए ओट्स एक बेहतरीन चीज माने जाते हैं। फाइबर से भरपूर ओट्स को आप रोजाना सुबह स्मूदी के तौर पर खा सकते हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार है।

लहसुन

लहसुन में एलिसन नामक तत्व होता है जो सूजन रोधी गुणों से भरपूर होता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी सहायक है।

ग्रीन टी

ये नेचुरल चीजों से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

फल

फल विटामिन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण के लिए केला, सेब, जामुन और खट्टे फलों का सेवन किया जा सकता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story