×

Coconut Water Side Effects: इन लोगों को भूल कर भी नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, इससे है बीमारियों का खतरा

Coconut water Side Effects: ज्यादातर लोग नारियल पानी को अपने डाइट का हिस्सा बनाते हैं। नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित भी होता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 2 Dec 2022 12:40 AM GMT
Coconut water disadvantages
X

Coconut water (Image: Social Media)

Coconut water Side Effects: ज्यादातर लोग नारियल पानी को अपने डाइट का हिस्सा बनाते हैं। नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित भी होता है। नारियल पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्या भी कम हो जाती है। नारियल पानी का स्वाद भी काफी अच्छा होता है। गर्मियों में सबसे ज्यादा नारियल पानी का सेवन किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए नारियल पानी का सेवन खतरनाक भी साबित होता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए:

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी

पेट फूलने की समस्या होने पर साइड इफेक्ट्स

दरअसल बहुत से लोग डिहाइड्रेशन की समस्याओं को दूर करने के लिए नारियल पानी का सेवन करते हैं, लेकिन आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि नारियल पानी को एक आदर्श हेल्दी ड्रिंक नहीं माना जाता है। इस बात की जानकारी इस पर हुए रिसर्च के द्वारा बाहर आई, जिसमें बहुत अधिक नारियल पानी पीने के नुकसान देखे गए। अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया गया तो इससे पेट फूलने और पेट खराब होने की परेशानी हो सकती है। इसलिए नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो नारियल पानी का सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए।

एलर्जी की समस्या में नुकसानदायक

दरअसल नारियल पानी पीने के नुकसान में एलर्जी की परेशानी भी शामिल है। बता दें नारियल की गिनती ट्री नट की कैटेगरी में की जाती है। ऐसे में एक रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों को ट्री नट्स से एलर्जी की परेशानी है, उन्हें नारियल से भी एलर्जी हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी और रिसर्च की जरूरत भी है।

कैलोरी बढ़ाने का कारण

मोटापे से परेशान लोग और जो लोग वेट कम करना चाहते है वैसे लोगों को नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह कैलोरी से भरपूर होता है। बता दें 100 ग्राम नारियल पानी में लगभग 79 कैलोरी मौजूद होती है। ऐसे में अगर अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन किया जाए तो यह शरीर में कैलोरी को बढ़ा सकता है। इस कारण से आसानी से वजन बढ़ सकता है

इलैक्ट्रोलाइट असंतुलन

आपको बता दें कि नारियल पानी पीने के नुकसान में इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलित होना भी शामिल है। दरअसल अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स के मुकाबले नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में नहीं किया गया तो इस वजह से शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ सकता है। वहीं, एक रिसर्च में पाया गया है कि शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ने से पैरालिसिस होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए नारियल पानी का सेवन सीमित में ही करना फायदेमंद हो सकता है।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या

दरअसल खाली पेट नारियल पानी पीने के नुकसान में लो ब्लड प्रेशर की परेशानी भी शामिल है। एक रिसर्च के अनुसार, नारियल पानी के सेवन से ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता मिल सकती है। इसलिए अगर किसी को लो ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही नारियल पानी पीना चाहिए, क्योंकि इससे लो ब्लड प्रेशर की परेशानी से बचा जा सकता है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story