×

Mango: यूं ही नहीं कहते आम को फलों का राजा, गुणों का भंडार सेहत का खजाना है ये

Health Tips : आम का सेवन करना डायबिटीज के मरीज़ों के लिए जरुरी है। कच्चे आम खाने में सेहत से जुडी कोई दिक्कत नहीं है।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 28 Feb 2022 6:33 AM GMT
King of fruits mango
X

आम खाने के फायदे (Social media)

Health Tips :आम (Mango), जी हां ! ये नाम सुनते ही शायद ही कोई हो जिसका मन इसे खाने को व्याकुल ना होता हो। चाहे खट्टी आम की केरियां हो या मीठे पके रसीले आम (Mango improves health), इसका हर रूप बच्चों से लेकर बूढ़ो तक सभी को भाता है।

आम को फलों का राजा (mango the king of fruits) माना जाता है। गर्मियां तो बिना आम के सेवन के अधूरी हैं। क्या आप जानते हैं कि इसमें मौजूद विटामिन K (Vitamin k) न सिर्फ ब्लड क्लॉट्स (blood clots) में फायदेमंद है, बल्कि एनीमिया (Anemia) से भी बचाव करता है। बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि आम हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है।


आम में विटामिन C (Vitamin C) की भी भरपूर मात्रा होती है, जो कि रक्त वाहिकाओं और हेल्दी कोलेजन के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

भारत में 12 किस्म के आम होते हैं

भारतीय आम अपने स्वाद के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी मशहूर हैं। भारत में मुख्य रूप से 12 किस्म के आम होते हैं। आम एक ऐसा फल है जिसे सिर्फ पकने पर नहीं बल्कि कच्चे आम का भी इस्तेमाल सब्जी, चटनी, पना, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक, अमावट (आम पापड़) और बहुत सी खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कुदरत के इस नायब तोहफे में छुपे हैं सेहत के अनगिनत फायदे। दो नए शोध अध्ययनों में पाया गया है कि आम के नियमित सेवन से आहार में सुधार हो सकता है । स्वस्थ्य सम्बन्धी प्रमुख जोखिम कारक, जो बीमारी में योगदान करते हैं, उन्हें रोकने में मदद मिल सकती है। ये दो नए शोध 'Nutrients' और 'Nutrition, Metabolism & Cardiovascular Diseases' में प्रकाशित हुए हैं।


वैश्विक व्यंजनों में आम का व्यापक रूप से सेवन किया जाता

इन दो नए शोधों ने दो बात पर जोर दिया है। पहला आम का सेवन बेहतर समग्र आहार गुणवत्ता और पोषक तत्वों के सेवन से जुड़ा है जो कि कई बच्चों और वयस्कों में वांछित स्तर पर नहीं होता है और दूसरा आम खाने से ग्लूकोज नियंत्रण में सुधार हो सकता है। वैश्विक व्यंजनों में आम का व्यापक रूप से सेवन किया जाता है और शोध के अनुसार 58 प्रतिशत अमेरिकियों ने 2021 में दिन में कम से कम एक बार आम का सेवन जरूर किया है। शोध से यह बात स्पष्ट हुई है कि नियमित रूप से आम खाने से स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

अध्ययन से पता चला है कि जो बच्चे नियमित रूप से आम खाते हैं, उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले विटामिन ए, सी और बी6 के साथ-साथ फाइबर और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है।

शोध में यह पाया गया है कि वयस्कों में आम की खपत फाइबर और पोटेशियम के दैनिक सेवन से जुड़ी हुई थी । साथ ही आम विटामिन ए, बी 12, सी, ई और फोलेट, गर्भावस्था और भ्रूण के विकास के दौरान एक महत्वपूर्ण विटामिन है। शोध से यह बात निकल कर सामने आती है कि बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए आम का सेवन सोडियम और चीनी के कम सेवन से जुड़ा था और वहीँ केवल वयस्कों के लिए कोलेस्ट्रॉल के कम सेवन से जुड़ा था।

फायदे ही फायदे :

-कैंसर से बचाव

आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है। इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे ऐसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं।

आंखें रहती हैं चमकदार

  • आम में विटामिन ए भरपूर होता है, जो आंखों के लिए वरदान है। इससे आंखों की रौशनी बनी रहती है

कोलेस्ट्रॉल को नियमित रखने में

  • आम में फाइबर और विटामिन सी खूब होता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए भी है फायदेमंद

  • आम के गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है।

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में

  • आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं। इससे भोजन जल्दी पच जाता है। साथ ही इसमें उपस्थित साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है।

मोटापा कम करता है

आपके मोटापे को कम करने के लिए भी आम एक अच्छा उपाय है आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। आम खाने के बाद भूख कम लगती है, जिससे ओवर ईटिंग का खतरा कम हो जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में

  • आम खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है।

सेक्स क्षमता बढ़ाने में

  • आम में विटामिन ई अधिक पाया जाता है और इससे सेक्स क्षमता बढ़ती है। साथ ही ये पौरुष बढाने वाला फल भी माना गया है।

स्मरण शक्ति में मददगार

  • जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो उन्हें आम का सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व स्मरण शक्ति को बढ़ाने में उत्प्रेरक की तरह काम करता है। साथ ही इससे रक्त कोशिकाएं भी सक्रिय होती हैं। इसीलिए गर्भवती महिलाओं को आम खाने की सलाह दी जाती है।

गर्मी से भी बचाव

गर्मियों में अगर आपको दोपहर में घर से बाहर निकलना है तो एक गिलास आम का पना पीकर निकलिए। न तो आपको धूप लगेगी और न ही लू। आम का पना शरीर में पानी के स्तर को संतुलित बनाए रखता है।

किस समय आम का सेवन करना होता है फायदेमंद

  • आम को सुबह के नाश्ते के समय, दोपहर के लंच के बाद खाना बेहद फायदेमंद होता है। रात में आम का सेवन करने से बचना चाहिए।

ध्यान दें डायबिटीज के मरीज़ों को पके हुए आम खाने से बचना चाहिए। क्यूंकि इसमें मौजूद ग्लूकोस ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकते हैं। इसलिए बहुत काम मात्रा में पके हुए आम का सेवन करना डायबिटीज के मरीज़ों के लिए जरुरी है। मगर कच्चे आम खाने में सेहत से जुडी कोई दिक्कत नहीं है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story