×

Curd Side Effects: क्या रोज दही खाने से सेहत को होता है नुकसान? जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Curd Side Effects: ज्यादातर लोग दही का सेवन करते हैं। इसे हेल्दी भी माना जाता है। इसका सेवन पेट को ठंडा रखता है और पाचन को भी मजबूत बनाए रखता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 28 Jan 2024 10:45 AM GMT (Updated on: 28 Jan 2024 10:45 AM GMT)
Curd Side Effects: क्या रोज दही खाने से सेहत को होता है नुकसान? जानें इसके साइड इफेक्ट्स
X

Curd Side Effects: ज्यादातर लोग दही का सेवन करते हैं। इसे हेल्दी भी माना जाता है। इसका सेवन पेट को ठंडा रखता है और पाचन को भी मजबूत बनाए रखता है। दही का इस्तेमाल रायता, लस्सी, छास, कढ़ी आदि के तौर पर किया जाता है। दही खाने के यूं तो कई फायदे हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा दही नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं दही खाने के नुकसान के बारे में:

दही खाने के नुकसान (Side Effects Of Curd):

एसीडिटी की समस्या

अगर आप दही खाने के शौकीन है और आप रात में भी दही खाते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि दही को रात के समय नहीं खाना चाहिए। रात में दही के सेवन से पाचन धीमा पड़ता है और रात में प्राकृतिक तौर पर भी शरीर पाचन को धीमा कर देती है। इसलिए रात में फाइबर से भरपूर खाना खाने से अपच, एसिड रीफलक्स और सीने में जलन जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए आप भी रात में दही का सेवन ना करें।

कब्ज की परेशानी

दही के सेवन से कब्ज की परेशानी हो सकती है। दही का सेवन पाचन को धीमा करता है, जिससे ब्लोटिंग, कब्ज और मल त्यागने में काफी दिक्कत होती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही दही का सेवन करना चाहिए।


सूजन को बढ़ाता है

आर्थराइटिस और जोड़ों में दर्द से जूझ रहे लोगों को दही का सेवन बेहद कम कर देना चाहिए। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि दही में कासेन (casein) होता है, जो सूजन और जोड़ों में दर्द का कारण बनता है। इसलिए दही का सेवन सीमित मात्रा में करें।

एलर्जी होने के चांस

जो लोग लैक्टॉस इंटॉलेरेंट होते हैं यानी जिन्हें दूध के प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है, उन्हें दही के सेवन से दूर रहना चाहिए। दरअसल ऐसे लोगों में दही का सेवन कई बार दस्त, स्किन एलर्जी और सांस लेने में दिक्कत जैसे समस्याएं पैदा कर देता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही दही का सेवन करें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story