Cyst in Uterus Symptoms: बच्चेदानी में गांठ है तो शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत, कभी न करें इसे नज़रअंदाज़

Cyst in Uterus Symptoms :बच्चेदानी या यूट्रस में सिस्ट होने पर हमारा शरीर कुछ संकेत देने लगता है आइये जानते हैं वो क्या संकेत हैं और इन्हे हम कैसे पहचान सकते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Jun 2024 5:24 AM GMT
Cyst in Uterus Symptoms
X

Cyst in Uterus Symptoms (Image Credit-Social Media)

Cyst in Uterus Symptoms : बच्चेदानी या यूटरस में सिस्ट है तो इसे कभी भी नज़रअंदाज़ न करें। महिलाएं अक्सर इसके पता चलने के बाद भी कई दिनों तक इसका बिना कोई इलाज करवाए इसे छोड़ देतीं हैं। वहीँ अगर आपको इसके बारे में पूरी तरह से नहीं पता है और आप इसके लक्षणों को इग्नोर कर रहीं हैं तो भी ये काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वहीँ इसके लक्षण क्या है आइये एक बार इनपर भी नज़र डाल लेते हैं।

इसके पहले हम आपको ये बताएं कि बच्चेदानी में सिस्ट होने के क्या लक्षण होते हैं आइये जान लेते हैं कि सिस्ट होती क्या है। दरअसल सिस्ट, एक तरल पदार्थ से भरी थैली होती है, जो ज़्यादातर यूटरस के अंदर होती है या इसपर होती है। अगर किसी महिला को बच्चेदानी में गांठ या सिस्ट हो जाती है तो उसे कई तरह की परेशानियां हो सकती है। इसकी वजह से कई महिलाओं के पीरियड्स तक अनियमित हो जाते हैं। वहीँ कुछ को कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी अपने अंदर देखने को मिल सकते हैं। सिस्ट होने पर आपको तुरंत इलाज की ज़रूरत होती है। जिससे आने वाले समय में आपको किसी तरह की कोई समस्या न आये। ऐसे में आइये जान लेते हैं कि बच्चेदानी में सिस्ट होने पर क्या लक्षण दिखते हैं।

पेल्विक में होता है दर्द

जब महिलाओं को सिस्ट होती है या बच्चेदानी में किसी तरह की परेशानी होती है तो उन्हें पेल्विक एरिया में काफी ज्यादा दर्द महसूस होता है। अगर आपको भी कई दिनों से पेल्विक एरिया में काफी दर्द हो रहा है तो इसे बिलकुल भी नज़रअंदाज़ न करें और अपने डॉक्टर से जाँच करवाएं। जिससे आपको थोड़ा आराम मिलेगा और वो आपको उचित सलाह देंगें।

पेट में हो जाती है सूजन

यूटरस में अगर सिस्ट हो जाये तो कई महिलाओं के पेट में सूजन आ जाती है। कभी-कभी महिलाओं को काफी ज्यादा ब्लोटिंग का भी अनुभव होने लगता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आपके पेट में किसी तरह की सूजन है तो तुरंत अपनी जनकज करवाएं और डॉक्टर से संपर्क करें। जिससे आप इस सिस्ट की गंभीता को कम कर पाएं।

शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द

अगर आपके बच्चेदानी में सिस्ट है तो शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आपको दर्द का एहसास हो सकता है। ऐसा होना सिस्ट होने का भी संकेत हो सकता है। ऐसा हो तो अपने डॉक्टर से बिना देर किये संपर्क करें।

मल त्याग के दौरान दर्द

अगर आपकी बच्चेदानी या फिर ओवरी में सिस्ट है तो आपको मल त्यागने में काफी ज़्यादा दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर आपको दर्द हो रहा है तो तुरंत अपनी जाँच करवा लें। जिससे आपका सही समय पर और ज़रूरी इलाज हो सके।

पेल्विक एरिया में दर्द और सुस्ती होना

अगर आपके बच्चेदानी में सिस्ट है तो आपको पेल्विक एरिया में दर्द के साथ साथ थोड़ी बहुत सुस्ती भी महसूस हो सकती है। ऐसा अगर आपको भी लगता है तो अपनी जाँच करवाइये और डॉक्टर से संपर्क करिये। जिससे स्थिति और गंभीर न होने पाए।

आपको बता दें कई बार ओवरी में गांठ तब भी बन जाती है जब महिलाएं गर्भ धारण करती हैं लेकिन इसके लिए भी डॉक्टर से उचित सलाह लेना और उनके कहे मुताबिक चलना ही सही रहता है। याद रखिये हर महिला अलग होती है इसलिए किसी और के लिए जो सही है वो ज़रूरी नहीं आपकरे लिए भी सही हो। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेकर काम करना ही सबसे उचित विकल्प है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story