TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Dengue Se Bachav: डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच अपनाएं ये 4 तरीके, इस तरह कम करें खतरा

Dengue Cases In India: देश के कई राज्यों में बीते कुछ समय से लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक डेंगू के चलते 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है। आइए जानें इससे बचाव के तरीके।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 24 Sep 2024 6:17 AM GMT
Dengue Se Bachav: डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच अपनाएं ये 4 तरीके, इस तरह कम करें खतरा
X

Dengue (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dengue Fever In Hindi: मॉनसून सीजन (Monsoon) और इसके बाद के कुछ महीनों में मच्छर जनित बीमारी डेंगू बुखार (Dengue Fever) का खतरा काफी अधिक रहता है। यह मुख्य तौर पर एडीस एजिप्टी (Aedes Aegypti) मच्छर के काटने से फैलता है। सितंबर-अक्तूबर के महीनों में हर साल डेंगू के सबसे अधिक मामले (Dengue Cases In India) दर्ज किए जाते हैं। देश के कई राज्यों में बीते कुछ समय से लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, भारत में इस साल अब तक डेंगू के चलते 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि आपको इससे बचाव के तरीके भी मालूम हों, ताकि आप इस जानलेवा बीमारी से खुद को सुरक्षित रख सकें। आइए जानते हैं कि बढ़ते मामलों के बीच खुद को डेंगू से कैसे सुरक्षित (Dengue Se Kaise Bache) रखा जा सकता है।

डेंगू से बचाव के तरीके (Dengue Se Bachav Ke Tips In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- ये तो आप सब जानते होंगे कि डेंगू के मच्छर रूके हुए पानी में पनपते हैं। स्थिर और साफ पानी डेंगू मच्छरों के प्रजनन के लिए सबसे उपयुक्त होता है। ऐसे में अपने घर के आसपास स्थिर पानी और संभावित प्रजनन स्थलों को हटा दें। प्लास्टिक के कंटेनर, कूलर, गमले, टायर या किसी खाली पड़े सामान में पानी जमा न होने दें। इससे डेंगू बुखार की रोकथाम में मदद मिल सकती है।

2- डेंगू के मच्छर ज्यादातर दिन के समय काटते हैं। लेकिन ये शाम को भी आपको अपना शिकार बना सकते हैं। ऐसे में खुद को मच्छरों के काटने से बचाने के लिए सही कपड़े का चुनाव करें। बाहर निकलने से पहले फुल बाजू वाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। साथ ही मोटे पैंट, मोजे पहनें।

3- मच्छरों से बचाव के लिए घर के अंदर व बाहर सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही मच्छरों को भगाने के लिए दवाओं का छिड़काव करा सकते हैं। इसके अलावा घर के अंदर मच्छर मारने वाले क्वाइल्स, स्प्रे आदि का भी यूज किया जा सकता है। घर में सुबह और शाम के समय खिड़की और दरवाजों को बंद रखें। इसके अलावा रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना उपयुक्त रहेगा।

4- इसके अलावा डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच खुद को मच्छर से बचाने के लिए आप मच्छर प्रतिरोधी क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि ऐसी क्रीमों को दिन में 3 बार से ज्यादा ना लगाएं। घनी आबादी और भीड़भाड़ वाली जगहों पर यात्रा करते समय या घर में रहते हुए भी इन क्रीमों का यूज कर सकते हैं।

डेंगू के लक्षण (Dengue Ke Lakshan In Hindi)

संक्रमित मच्छर के काटने के चार से 10 दिन बाद डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई देने लगते हैं और तीन से सात दिनों तक रह सकते हैं। डेंगू के लक्षणों में अचानक तेज बुखार, सिर में तेज दर्द, उल्टी, जी मचलाना, जोड़ों और मांसपेशियों में गंभीर दर्द, थकान, आंखों में दर्द, खुजली और विभिन्न अंगों में सूजन शामिल है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों और सुझावों पर अमल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story