Dengue Treatment: डेंगू का कौन सा लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए? जानें यहां

Dengue Cases In India: मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी डेंगू बुखार के लक्षण गंभीर होने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। यहां जानें किन लक्षण के दिखने पर तुरंत जांच करा लेनी चाहिए।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 Oct 2024 5:36 AM GMT
Dengue Treatment: डेंगू का कौन सा लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए? जानें यहां
X

Dengue (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dengue Ke Lakshan: आप देश में लगातार डेंगू के मामलों (Dengue Cases In India) में वृद्धि होने की खबर से तो वाकिफ ही होंगे। मानसून सीजन में या इसके बाद के कुछ समय तक मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों, जैसे- डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया का खतरा रहता है। डेंगू के लक्षण अगर गंभीर हो जाएं तो इससे जान भी जा सकती है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि डेंगू के किन लक्षणों के दिखाई देने पर डॉक्टर से जांच करानी जरूरी है। चलिए जानते हैं शरीर में कौन से लक्षण दिखें तो अलर्ट हो जाना चाहिए।

क्या है डेंगू (Dengue Kya Hai In Hindi)

डेंगू बुखार (Dengue Fever) एक ऐसी बीमारी है, जो डेंगू वायरस से संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है। इसके लिए खासतौर पर एडीज एजिप्टी मच्‍छर (Aedes Aegypti) जिम्मेदार होता है। हालांकि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली बीमारी नहीं होती है। लेकिन गर्भवती महिला को डेंगू होने पर उसके पेट में पल रहे बच्चे में फैल सकता है।

डेंगू के मच्छर कब काटते हैं (Dengue Ka Machar Kab Katata Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ये मच्छर सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा काटते हैं। सुबह 7 से 10 बजे तक और शाम 4 से 6 बजे तक। इसके अलावा यह रात में भी एक्टिव रहते हैं। खासकर उन इलाकों में जहां अच्छी रोशनी होती है।

डेंगू के लक्षण (Dengue Symptoms In Hindi)

बता दें हल्का डेंगू तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों का कारण बनता है। जबकि लक्षण गंभीर होने पर गंभीर रक्तस्राव, रक्तचाप में अचानक गिरावट और मृत्यु भी हो सकती है। डेंगू बुखार के लक्षण संक्रमित मच्छर के काटने के चार से 10 दिन बाद दिखने लगते हैं और तीन से सात दिन तक रह सकते हैं। आइए जानें इन लक्षणों के बारे में-

1- तेज बुखार

2- सिर में तेज दर्द

3- उल्टी या मतली

4- जोड़ों और मांसपेशियों में गंभीर दर्द

5- आँखों में दर्द

6- विभिन्न अंगों में सूजन

7- खुजली और थकान।

गंभीर डेंगू के लक्षण

1- पेट में गंभीर दर्द

2- मल या उल्टी में खून आना

3- मसूड़ों या नाक से खून आना

4- त्वचा के नीचे खून का बहाव

5- बेचैनी

6- थकान या सुस्ती

7- डिहाइड्रेशन

8- तेजी से वजन घटना।

डॉक्टर को कब दिखाएं (When To Visit A Doctor)

डेंगू बुखार के अधिकांश मामलों में लक्षण नहीं दिखाई देते हैं या फिर लक्षण हल्के होते हैं। लेकिन कभी-कभी डेंगू गंभीर हो सकता है। गंभीर डेंगू बुखार मरीज की मौत का कारण भी बन सकता है। अगर आप किसी ऐसे एरिया में रहते हैं या फिर किसी ऐसे क्षेत्र को विजिट किया हो, जहां पर डेंगू आम है तो डेंगू के कोई भी लक्षण होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। वहीं, अगर आपमें किसी यात्रा के बाद बुखार और डेंगू के हल्के लक्षण विकसित होते हैं तो भी डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें। इसके अलावा बुखार के साथ अन्य हल्के लक्षण दिखने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। ताकि समय पर उपचार शुरू हो सके।

डेंगू के चेतावनी संकेतों में पेट में तेज दर्द, उल्टी, सांस लेने में कठिनाई, या नाक, मसूड़ों, उल्टी या मल में खून आना शामिल है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों या सुझावों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story