×

Dengue Symptoms: सावधान रहें! मॉनसून के साथ बढ़ेगा डेंगू का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Dengue Symptoms and Prevention: बरसात के मौसम कई बीमारियां होने के साथ डेंगू का खतरा भी बढ़ रहा है। डेंगू वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। ऐसे में इससे बचने के लिए इसके लक्षण और बचाव जान लेना चाहिए।

Archana Pandey
Published on: 15 July 2023 1:24 PM GMT
Dengue Symptoms: सावधान रहें! मॉनसून के साथ बढ़ेगा डेंगू का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
X
Dengue Symptoms and Prevention (Image- Social Media)

Dengue symptoms and prevention: बरसात के मौसम कई बीमारियां होने के साथ डेंगू का खतरा भी बढ़ रहा है। दरअसल बारिश के दौरान जगह-जगह पानी भर जाता है। जिसके कारण मच्छर ज्यादा पनपने लगते हैं। इसी में एक होता है डेंगू वायरस संक्रमित एडीज मच्छर। जिसके काटने से लोग जानलेवा डेंगू बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि डेंगू से कैसे आप सुरक्षित रह सकते है और इसके क्या लक्षण हैं।

डेंगू एडीज एजिप्ट मच्छर दिन के समय काटते हैं। इसमें इंसान को बुखार, रैशेज, सिरदर्द की समस्या होने लगती हैं। अगर कोई कमजोर है और उसके शरीर में प्लेटलेट्स गिर जाते हैं और स्थिति जानलेवा तक हो जाती है।

डेंगू के लक्षण

डेंगू बीमारी में तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, दाने और थकान महसूस होती है। इसके अलावा उल्टी आन, जी मिचलाना, शरीर में लाल चकत्ते, आंखों के पीछे दर्द की शिकायत, ग्लैंड्स में सूजन आना, थकान महसूस होना, नाक या मसूड़े से खून बहना आदि डेंगू के लक्षण है।

कुछ सावधानियां बरत कर आप डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रह सकते हैं।

मच्छरों के प्रजनन रोके- डेंगू के एडीज मच्छर बारिश के बाद जगह-जगह भरे पानी में पनपते हैं। अगर आपके घर के आस-पास पानी भरा हो, तो तुरंत ऐसे स्थानों को खत्म करने की कोशिश करें और रुके हुए पानी को साफ करें। इसके साथ ही नालियों और पानी निकलने वाले पाइपों को भी साफ रखें।

शरीर पर लगाएं क्रीम- अगर आप खुलेदार कपड़े पहनते हैं, तो मच्छर के काटने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपने शरीर पर मच्छर से बचाने वाली क्रीम जरूर लगाएं।

फुल स्लीव्स कपड़े पहनें- अगर मच्छरों के काटने से बचना चाहते हैं तो खुद भी फुल स्लीव्स कपड़े पहनें और अपने बच्चों को भी पहनाएं। कोशिश करें कि शरीर पूरी तरह से ढका रहे। वहीं, हो सके तो हल्के रंग के कपड़े पहने। इससे भी मच्छरों को रोकने में मदद करते हैं।

खिड़की दरवाजे बंद रखें- मच्छरों से बचने के लिए घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। रात को सोने के दौरान मच्छरदानी का उपयोग करें। इसके अलावा घर के अंदर वातावरण ठंडा बनाए रखने की कोशिश करें। ठंडे वातावरण में मच्छर कम होते है।

बाहरी जाने से बचें- शाम के समय मच्छर अधिक एक्टिव होते हैं। इसलिए ऐसी जगहों पर जाने से बचे, जहां बरसात का गंदा पानी भरा हो। अगर कभी जाना पड़े, तो फुल स्लीव्स कपड़े पहनकर और मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर जाएं।

डॉक्टर को दिखाएं- अगर आपके घर में किसी को को तेज बुखार और सिरदर्द है या उसे लगातार उल्टी हो रही है, तो ये डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और इलाज कराएं।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story