×

Dental Care Information: 5 चीजें जो आपके डेंटिस्ट चाहते हैं कि आपको पता होना चाहिए

Dental Care: ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि दांत और मसूड़े साफ नजर आ रहें तो आपके दांतों में कोई समस्या नहीं है।हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।जोर से ब्रश करने की आदत को बदल दें

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 11 Aug 2022 1:23 PM GMT
Teeth care tips
X

Dental care (Image: Social Media)

Dental Care: ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि दांत और मसूड़े साफ नजर आ रहें तो आपके दांतों में कोई समस्या नहीं है। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसके अलावा दांतों में कुछ अंदरूनी समस्या भी होती है जो दिखाई नहीं देती। ऐसे में आइए जानते हैं दांतों को हेल्दी रखने के लिए किन 5 चीज़ों के बारे में आपको पता होना चाहिए:

जोर से ब्रश करने से बचें

कुछ लोगों को आदत होती है जल्दी में और बहुत जोर जोर से ब्रश करने की। अगर आपको भी यह आदत है तो इसे बदल डालें। बहुत ज्यादा ब्रश करने से आपके मसूड़े घायल हो सकते हैं और दांतों को नुकसान हो सकता है। हम में से बहुत से लोगों को बहुत जोर से ब्रश करने के कारण मसूड़े सिकुड़ जाते हैं। जिसके कारण दांत कमजोर हो जाते हैं इसलिए जोर से ब्रश करने की आदत को बदल दें क्योंक इससे आपके दांतों को नुकसान होगा।

ट्रथब्रश की एक्सपायरी डेट

अक्सर कुछ लोग अपने टूथब्रश को जल्दी नहीं बदलते। कई महीनों या साल तक एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। जो दांतों के लिए फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक होता है। दरअसल टूथब्रश में बैक्टीरिया होते हैं। लगभग हर 12 सप्ताह में नया टूथब्रश अवश्य लें। हालाँकि, केवल 12-सप्ताह नहीं आपके ब्रश से अगर बदबू आ रही है तो इसे तुरंत बदल दें।

खराब खानपान

खराब खानपान का असर आपके सेहत पर तो पड़ता है दांतों पर भी उतना ही पड़ता है। सिर्फ चीनी दांतों की सड़न और मसूड़े की बीमारी का एकमात्र कारण नहीं है, कुछ खाद्य पदार्थ भी दांतों के लिए हानिकारक हो सकते हैं जैसे कि नींबू, अचार और अंगूर। दांतों को हेल्दी रखने के लिए पनीर, सेब और पत्तेदार साग सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दांतों को सड़न या कमजोर होने से बचाने के लिए चॉकलेट का सेवन भी कम मात्रा में करना चाहिए।

कॉफी, तंबाकू और शराब से दूरी

कॉफी दांतों के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। यह दांतों को खराब कर देती है। कॉफी के अलावा तंबाकू और शराब का सेवन मुंह के कैंसर,खराब दांत और मसूड़ों में सड़न आदि की समस्या का कारण बनता है। इसलिए दांतों को हेल्दी रखने के लिए कॉफी, तंबाकू और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपके सेहत के लिए बहुत खतरनाक हैं।

ब्रश करना और फ्लॉसिंग करना है जरूरी

दांतों को हेल्दी बनाने के लिए दिन में कम से कम दो बार सुबह और रात में भी ब्रश करना जरूरी है। दिन में कम से कम एक बार फ्लॉसिंग करने की भी सलाह दी जाती है। इन उपायों को करने से आपके दांतों पर प्लाक जमा हो जाएगा। दरअसल हेल्दी दांत के लिए ब्रश करना बेहद जरूरी तो होता ही है। साथ ही सही तरीके से ब्रश करना बेहद जरूरी है। डिनर करने के बाद रात में ब्रश जरूर करें। इससे आपके दांत साफ भी होंगे और बैक्टेरिया से भी दूर रहेंगे, जिससे दांत हेल्दी बने रहेंगे। इसलिए रात को ब्रश करना ना भूलें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story