×

Depression Diet Food:डिप्रेशन कम करने के लिए करें इन 5 चीज़ों का सेवन

Depression Diet Foods: आज के दौर में डिप्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना काल के बाद से डिप्रेशन की समस्या पहले के मुकाबले कई गुणा ज्यादा बढ़ने लगा है।

Anupma Raj
Published on: 4 July 2022 5:36 AM GMT
Depression Diet Food:डिप्रेशन कम करने के लिए करें इन 5 चीज़ों का सेवन
X
Depression (Image: Social Media)

Depression Diet Foods: आज के दौर में डिप्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना काल के बाद से डिप्रेशन की समस्या पहले के मुकाबले कई गुणा ज्यादा बढ़ने लगा है। डिप्रेशन की समस्या में व्यक्ति में तनाव, खुद को अकेला और निराश रहने की भावना अधिक होने लगती है। डिप्रेशन को कम करने के लिए मेडिटेशन और योगा का सहारा लेना पड़ता है। डिप्रेशन की समस्या में अच्छी डाइट भी बेहद जरूरी है।

आम आदमी से लेकर बड़े सेलिब्रिटी तक डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं। जिनमें दीपिका पादुकोण, सुशांत सिंह राजपूत, इलियाना डिक्रूज, शाहरुख खान जैसे बड़ी हस्तियां भी डिप्रेशन की समस्या झेल चुके हैं। कोरोना काल के बाद से भारत में डिप्रेशन की समस्या ज्यादा सामने आई है। डिप्रेशन की समस्या होने पर डॉक्टर योगा, मेडिटेशन, अच्छी डाइट, संगीत सुनने आदि की सलाह देते हैं। अच्छी डाइट को फॉलो कर डिप्रेशन को कम किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं डिप्रेशन कम करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

डेसर्ट


जब भी डिप्रेशन जैसा महसूस हो डेसर्ट (Desserts) का सहारा लें। क्योंकि चीनी का प्रयोग तनाव दूर करने में मदद करता है। शुगर लेवल को ठीक कर शरीर को नई ऊर्जा देता है। चीनी से बने पदार्थ का सेवन डिप्रेशन कम करने के लिए करना चाहिए। डिप्रेशन में डेसर्ट का सेवन फायदेमंद होता है।

अंडे

अंडे (Egg) में पाए जाने वाला DHA काफी हद तक डिप्रेशन को कम कर सकता है। इसलिए जब भी लो फील हो या डिप्रेशन की समस्या हो अंडे खाएं। अंडा का सेवन डिप्रेशन कम करने में मदद करता है।

टोस्ट और जैम

डिप्रेशन कम करने में कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) का भी अहम रोल होता है। कार्बोहाइड्रेट का सेवन तनाव कम करने में मददगार साबित होता है। अगर डिप्रेशन कम करना है तो टोस्ट और जैम का सेवन करना चाहिए। ब्रेड में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट पर जैम लगाकर खाने से तनाव कम महसूस होता है।

आयरन युक्त भोजन का सेवन


डिप्रेशन कम करने के लिए आयरन (Iron) युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। तनाव कम करने में आयरन मदद करता है। अवसाद से बचने के लिए आयरन युक्त भोजन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में आयरन की कमी भी नहीं होगी और डिप्रेशन की भी समस्या काफी हद तक कंट्रोल में रहता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story