×

Desi Ghee Side Effects: देसी घी का खतरनाक असर, हार्ट और लीवर पर ही नहीं शरीर के इन अंगों को नुकसान

Desi Ghee Side Effects: भारत में ज्यादातर लोग रोटी, पराठें, चावल दाल के साथ देसी घी खाना पसंद करते हैं। देशी घी का इस्तेमाल कई तरह के भोजन में किया जाता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 21 Aug 2022 2:08 PM GMT
Desi Ghee Side Effects and Disadvantage
X

Desi Ghee Side Effects (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Desi Ghee Side Effects: भारत में ज्यादातर लोग रोटी, पराठें, चावल, दाल के साथ देसी घी खाना पसंद करते हैं। देशी घी का इस्तेमाल कई तरह के भोजन में किया जाता है। देसी घी गाय या भैंस के दूध से बनाया जाता है। अधिकतर लोग देसी घी का सेवन सेहत को हेल्दी बनाने के लिए करते है, जो कुछ हद तक सही भी है। लेकिन देसी घी का सेवन कई बीमारियों में सेहत के लिए खतरा बन जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी बीमारियों में देसी घी का सेवन नहीं करना चाहिए:

देसी घी किडनी के लिए खतरनाक

अगर आप देसी घी खाने के शौकीन हैं तो जरा संभल कर करें क्योंकि इसका इस्तेमाल आपके किडनी के लिए खतरा बन सकता है। दरअसल कई बार लोगों द्वारा नकली घी का सेवन करने से सेहत को बड़ा नुकसान होता है। इसके कारण किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए नकली घी के इस्तेमाल से बचें।

देसी घी से पेट संबंधी समस्या

अगर आपको पेट से संबंधित समस्या है तो देसी घी का सेवन भूलकर भी ना करें। दरअसल ऐसा कहा जाता है कि घी पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाता है। हालांकि, जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, जैसे फैटी लीवर या गैस की समस्या उन्हें देसी घी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना पेट की समस्या को और बिगाड़ सकता है। ऐसे में सीमित मात्रा में भी घी खाएं।

देसी घी से सर्दी खांसी में परेशानी

अगर आपको सर्दी और खांसी की परेशानी है तो देसी घी का सेवन बिल्कुल भी ना करें। दरअसल सर्दी और खांसी में घी का सेवन करने से कफ बढ़ जाता है। ऐसे में कफ की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घी से दूरी बना लें तो सेहत को फायदा होगा।

देसी घी से लीवर पर बुरा असर

देसी घी का ज्यादा सेवन करने से लीवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल अगर आप फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहें हैं तो घी का सेवन नहीं करें। यह आपके लीवर पर बुरा प्रभाव डालता है। जिससे आपको लीवर से संबंधित कई बीमारियां हो सकती है। इसलिए घी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

देसी घी हार्ट के लिए नुकसानदायक

हार्ट के मरीज को घी का सेवन करना किसी खतरा से कम नहीं हो सकता है। शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के पीछे खराब खानपान होता है। सही खानपान नहीं होने के कारण शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है और जिससे व्यक्ति हार्ट से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो जाता है। ऐसे व्यक्ति को हार्ट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है।

देसी घी से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर देसी घी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल कुछ लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में घी का सेवन करते हैं, जो नहीं करना चाहिए। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है तो घी का सेवन करना बंद कर दें या बिल्कुल सीमित मात्रा में करें। जरूरत से ज्यादा घी का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story