×

Diabetes: चीनी युक्त आहार ही नहीं इन चीज़ों के सेवन से भी होती है शुगर की बीमारी

Diabetes: दरअसल कई बार हम ऐसा सोचते हैं कि डायबिटीज की बीमारी ज्यादा चीनी के सेवन के कारण होती है। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मधुमेह और डायबिटीज के नाम से भी जाना जाता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 28 Oct 2022 2:24 AM GMT
What is Diabetes Causes
X

What is Diabetes Causes (Image: Social Media)

Diabetes: दरअसल कई बार हम ऐसा सोचते हैं कि डायबिटीज की बीमारी ज्यादा चीनी के सेवन के कारण होती है। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल शुगर की बीमारी को मधुमेह और डायबिटीज के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ चीनी युक्त आहार से ही नहीं बल्कि कई और चीज़ों से भी शुगर की बीमारी होती है। तो आइए जानते है कौन सी है वे चीजें जिनसे होती है शुगर की बीमारी:

डेयरी प्रोडक्ट्स- दरअसल फुल क्रीम दूध और आइसक्रीम जैसी चीजों में सैचुरेटेड फैट होता है, जो शुगर की बीमारी का कारण बन सकता है और साथ ही शुगर के मरीजों को इस चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसकी जगह लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना लाभदायक होगा।

सफेद चावल और ब्रेड- दरअसल सफेद चावल और ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं और इनमें प्रोटीन और फाइबर की भी कमी होती है, यह तेजी से चीनी में परिवर्तित हो जाता है, जिसके कारण इसके ज्यादा सेवन से शुगर की बीमारी हो सकती है। साथ ही यह बेहद हानिकारक हो सकता है। इसकी जगह ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस का सकते हैं।

कैन्ड फूड- दरअसल कुकीज, पीनट बटर और चीप्स जैसे पैकेज्ड ट्रांस फैट वाले खाद्य पदार्थ का सेवन के कारण शुगर की बीमारी हो सकती है और ये सारी चीज़ें डायबिटीज के रोगियों के लिए हानिकारक है। साथ ही ट्रांस फैट इंसुलिन प्रतिरोध और मोटापा बढ़ाने में भी योगदान देते हैं। इसलिए जितना हो सकें इन चीज़ों का सेवन कम करें।

फ्राई खाना- दरअसल फ्राई खाना यानी तला हुआ भोजन भी चीनी के स्तर को प्रभावित कर सकता है, जिससे शुगर की बीमारी हो सकती है। दरअसल तले हुए पदार्थों में हाई कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके अलावा, फ्राई फूड को बनाने के लिए रिफाइंड तेल का उपयोग किया जाता है, जो डायबिटीज के लिए हानिकारक है।

मीट- दरअसल रेड मीट, बीफ और सेलमन कोलेस्ट्रॉल के साथ शुगर लेवल भी बढ़ाता है क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट्स होता है। बता दे यह डायबिटीज के मरीजों में हृदय रोग का जोखिम बढ़ाते हैं। इसलिए मीट का सेवन कम करें क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से शुगर की बीमारी हो सकती है।

आलू- दरअसल ज्यादा आलू का सेवन करना शुगर की बीमारी को न्योता देना है। बता दे डायबिटीज के मरीजों को आलू और शकरकंद का सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें स्टार्च भी होता है। लेकिन आप कभी-कभी उबली हुई शकरकंद को कम मात्रा में जरूर खा सकते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story