Diet Plan After 30: जल्दी नहीं होना है ‘बूढ़ा’ तो 30 के बाद जरूर खाएं ये चीजें

Essential Foods After 30: अगर आपको जल्दी बूढ़ा नहीं होना है तो 30 पार होते ही अपनी डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल कर लीजिए। आइए जानें कौन सी हैं वो चीजें।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 July 2024 5:49 AM GMT
Diet Plan After 30: जल्दी नहीं होना है ‘बूढ़ा’ तो 30 के बाद जरूर खाएं ये चीजें
X

Diet Plan After 30 (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Healthy Diet After 30: आपने वो कहावत तो जरूर सुनी होगी कि "आप वही हैं जो आप खाते हैं।" यानी कि आप जिन खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, वहीं आपके शरीर का निर्माण करते हैं। ऐसे में फिट और स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने खानपान का बहुत अधिक ख्याल रखना चाहिए। कई लोग ये सोचकर जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से नहीं कतराते कि यही तो खाने की उम्र है। लेकिन आपका जो आज का खानपान है, वही कल आपके शरीर पर दिखेगा। आपके खानपान का गलत असर बॉडी पर ना हो, इसके लिए आज ही ये आदतें बदल लीजिए।

जवानी में तो शरीर हेल्दी और मजबूत रहता है, लेकिन 30 साल की उम्र के बाद ही शरीर में कई तरह के बदलाव और दिक्कतें दिखाई देने लगती हैं। वहीं, आपके खराब लाइफस्टाइल (Lifestyle) से आपका बुढ़ापा भी जल्दी आ सकता है। अगर आपको जल्दी बूढ़ा नहीं होना है तो 30 पार होते ही अपनी डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल कर लीजिए। इससे बुढ़ापा भी जल्दी नहीं आएगा और आप कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहेंगे। आइए जानते हैं 30 की उम्र के बाद डाइट में क्या-क्या शामिल कर लेना चाहिए।

30 के बाद खाएं ये चीजें (Essential Foods After 30)

1- फाइबर से भरपूर फूड्स

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सबसे पहले तो अपने आहार में फाइबर से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें। फाइबर के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत और हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही इससे वजन भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। यही नहीं, फाइबर युक्त आहार से डायबिटीज, कैंसर, दिल की बीमारियां, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के रिस्क को भी कम किया जा सकता है। ऐसे में रोजाना कम से कम 30 ग्राम फाइबर जरूर लें।

2- प्रोटीन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन की भी आवश्यकता होती है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत रखने, टिश्यू की मरम्मत और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने का काम करता है। 30 की उम्र के बाद खासकर प्रोटीन से भरपूर चीजों को जरूर खाएं।

3- कैल्शियम

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जैसा कि आप जानते हैं बुढ़ापे के समय में हड्डियों में दर्द और हड्डियों का कमजोर होना एक आम समस्या है। यह कैल्शियम की कमी की वजह से होता है। ऐसे में 30 की उम्र के बाद शरीर में कैल्शियम की पूर्ति का ख्याल जरूर रखना चाहिए।

4- ओमेगा-3 वाली चीजें

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ओमेगा-3 फैटी एसिड भी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह हृदय रोग, गठिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने का काम करेगा। साथ ही इसे आहार में शामिल करने से दिमाग को तंदरुस्त रखने, मूड बेहतर बनाने, सूजन को कम करने में मदद मिलेगी।

5- फल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

फ्रूट्स उम्र के हर पड़ाव में बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अपनी डेली डाइट में एक सीजनल फल जरूर शामिल करें। फल खाने से शरीर को स्वस्थ और निरोग रखा जा सकता है। इससे बुढ़ापे के लक्षण नहीं दिखेंगे।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन सुझावों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना ना भूलें।

Shreya

Shreya

Next Story