TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Raat Mein Pani Pine Ke Nuksan: रात में पानी पीना फायदेमंद या नुकसान, जानें एक्सपर्ट्स से

Raat Mein Pani Pine Ke Nuksan: अगर आप रात में बहुत अधिक मात्रा में पानी पीते हैं तो यहां जान लीजिए ये सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Jun 2024 12:55 PM GMT
रात में पानी पीना फायदेमंद या नुकसान, जानें एक्सपर्ट्स से
X

Drinking Water At Night (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Drink Water At Night: ह्यूमन बॉडी का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पानी (Water) होता है। शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने के लिए हर किसी को नियमित अंतराल पर पानी पीना जरूरी है। खासतौर से गर्मियों के दिनों में डिहाइड्रेशन (Dehydration) से खुद को बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के सलाह दी जाती है। एक हेल्दी एडल्ट को दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन अगर आप रात के समय में बहुत अधिक मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।

रात में पानी पीने से होने वाले नुकसान (Disadvantages Of Drinking Water Before Sleep)

कई लोग डेली वॉटर इनटेक (Daily Water Intake) पूरा करने के लिए रात में ज्यादा पानी पीने लगते हैं। लेकिन इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट की अलग-अलग राय है। कई लोग कहते हैं कि रात में सोने से पहले कम पानी पीना चाहिए, जबकि कई लोगों का कहना है कि रात को सोने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए। आइए जानते हैं यह फायदेमंद है या नुकसानदायक।

1- रात में खाने के बाद पानी पीने से शरीर नेचुरल तरीके से डिटॉक्सिफाई (Detoxify) हो जाता है। पानी पीने से टॉक्सिक तत्व को बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही इससे डाइजेशन (Digestion) भी अच्छे से होता है। खाना खाने के थोड़ी देर बाद पानी पीने से एसिडिटी (Acidity) या गैस की परेशानी से भी बचा जा सकता है। सर्दी और जुकाम से पीड़ित लोगों को हल्का गर्म पानी पीना चाहिए।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- इसके अलावा रात में सोने से पहले पानी पीने से विटामिन और मिनरल्स शरीर में अवशोषित होते हैं और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है।

3- रात में सोने से ठीक पहले पानी पीने से बचना चाहिए। सोने से डेढ़-दो घंटे पहले पानी पीना ज्यादा अच्छा माना जाता है। अगर आप सोने से ठीक पहले ज्यादा मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे बार बार टॉयलेट लग सकती है। बार-बार यूरिन करने से नींद खरीब होगी और नींद की कमी से कई बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।

4- एक्सपर्ट की मानें तो शुगर, हार्ट और किडनी पेशेंट व माइग्रेन से पीड़ित लोगों को खासतौर से सोने से पहले ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इनके लिए नींद पूरी करना बेहद जरूरी होता है। अगर ये रात में ज्यादा पानी पिएंगे तो बार बार यूरिन करने के चक्कर में इनकी नींद खराब होगी।

5- अगर आपको रात में पानी पीना ही है तो एक या 2 ग्लास ही पानी पिएं और बिस्तर पर जाने (Sone Se Pehle Pani Pina) से दो घंटे पहले पानी पीना फायदेमंद साबित होगा। आप चाहें तो हल्का गर्म या गुनगुना पी सकते हैं। ये और भी फायदा दिलाएगा।

नोट- ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन बिंदुओं को अमल में लाने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story