×

क्या आंत में चिपक जाता है मैदा? कितना खतरनाक होता है इसका सेवन, जानें सारे सवालों के जवाब एक्सपर्ट से

Kya Maida Aaton Mein Chipak Jata Hai: मैदा से बनी चीजें खाने का चलन आज के समय में तेजी से बढ़ रहा है। दुनियाभर में बच्चे से लेकर बूढ़े तक मैदा का अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं। लेकिन इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 11 Feb 2025 9:15 AM IST (Updated on: 11 Feb 2025 9:16 AM IST)
क्या आंत में चिपक जाता है मैदा? कितना खतरनाक होता है इसका सेवन, जानें सारे सवालों के जवाब एक्सपर्ट से
X

Maida Khane Ke Nuksan (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Does Maida Stick to Your Intestines: शरीर का हेल्दी वजन मेंटेन करना हो या फिर वेट लॉस करना हो, सबसे पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स डाइट में प्रोटीन, फाइबर समेत अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं और मैदा से बनी चीज को चार्ट से बाहर कर देते हैं। मैदा को लेकर कई तरह की अफवाहें आपको लोगों को सुनने को मिल जाएंगी। इनमें से सबसे कॉमन है कि मैदा आपके पेट और आंत में जाकर चिपक जाता है। आपने भी जरूर इसे लेकर कई राय लोगों की सुनी होंगी। लेकिन क्या ये वाकई सच है या केवल अफवाह। आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से।

क्या मैदा आंत में चिपक जाता है?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मैदा से बनी चीजें खाने का चलन आज के समय में तेजी से बढ़ रहा है। दुनियाभर में बच्चे से लेकर बूढ़े तक मैदा का अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं। लेकिन ऐसा करना कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसे सफेद जहर भी कहा जाता है। दरअसल, मैदा में फाइबर की कमी होती है, लेकिन ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। बता दें जिन फूड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, उन्हें खाने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है। केवल इतना नहीं बल्कि मैदा खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। यही वजह है कि इसे खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

जहां तक बात है मैदा के आंत में चिपकने की तो इसे लेकर न्यूट्रिशनिस्ट अम्बिका दत्त (Ambika Dutt) ने लोगों की गलतफहमी दूर की है। अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने जानकारी दी है कि मैदा आपके पेट से चिपकता नहीं है, बल्कि अन्य खाद्य पदार्थों की तरह शरीर में जाकर पच जाता है। हालांकि, यह हाइली रिफाइंड फ्लोर होता है, जिसमें अधिकांश पोषक तत्व और फाइबर नहीं होते हैं, जो इसे साबुत अनाज की तुलना में कम स्वस्थ बनाता है।

हो सकती हैं ये समस्याएं

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उन्होंने बताया कि इसे कम मात्रा में खाना ठीक है, लेकिन बहुत अधिक सेवन से वजन बढ़ना, रक्त शर्करा में वृद्धि और खराब पाचन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि यह शारीरिक रूप से चिपकता नहीं है। न्यूट्रिशनिस्ट ने लोगों को सीमित मात्रा में इसे खाने की सलाह दी है।

मैदा खाने के नुकसान (Maida Khane Ke Nuksan)

1- अधिक मात्रा में मैदा खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि कब्ज।

2- मैदा खाने से डायबिटीज (Diabetes) का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें न के बराबर फाइबर होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है।

3- मैदा का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका वेट भी बढ़ सकता है और आप मोटापा का शिकार हो सकते हैं, जिससे कई तरह की बीमारी शरीर में घर कर सकती है।

4- ज्यादा मैदा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) भी बढ़ सकता है। इसमें स्टार्च की मात्रा अधिक होती है, जिससे मोटापा बढ़ सकता है। इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ने का खतरा अधिक रहता है।

5- मैदा से बनी चीजों का ज्यादा सेवन करने से हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं।



Shreya

Shreya

Next Story