×

Drinking Milk before Bed: रात में सोने से पहले एल अगर पीते हैं दूध तो सेहत को होता है ये नुकसान

Drinking Milk before Bed: ज्यादातर लोग रात में सोने से पहले दूध पीना पसंद करते हैं। दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है दूध पीने का सही समय क्या है?

Anupma Raj
Published on: 5 Sep 2022 2:50 AM GMT
Drinking Milk before bed side Effects
X

Drinking Milk before bed (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Drinking Milk before Bed: ज्यादातर लोग रात में सोने से पहले दूध पीना पसंद करते हैं। दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है दूध पीने का सही समय क्या है? दरअसल रात में सोने से पहले दूध पीने से सेहत को जरुर फायदा होता है लेकिन फायदे के साथ नुकसान भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं रात में दूध पीने से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है:

पेट दर्द की समस्या

रात में दूध पीने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल जिन्हें लैक्टोज इन्टॉलरेंस (Lactose intolerance) की समस्या है, उन्हें रात में सोने से पहले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप दूध का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट दर्द, पेट में ऐंठन आदि जैसी शिकायत हो सकती है।

लीवर संबंधी परेशानी

रात में दूध पीने से लीवर संबंधी समस्या हो सकती है। दरअसल रात के समय लिवर (Liver) शरीर में डिटोक्सीफिकेशन का काम करता है। ऐसे में अगर आप रात में दूध का सेवन कर लेते हैं, तो इससे लिवर के कार्य में रुकावट पैदा होता है, जिससे आपको लिवर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लीवर संबंधी परेशानी है तो रात में दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

वजन बढ़ना

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रात के समय दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन अगर आपको वजन कम करना है तो रात के समय दूध को अपनी डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए। दरअसल रात में सोने से पहले अगर आप दूध का सेवन करते हैं, तो इससे वजन बढ़ सकता है क्योंकि रात में दूध पीकर हम तुरंत सो जाते हैं, जिससे किसी भी प्रकार का वर्कआउट नहीं हो पाता है और वजन बढ़ने लगता है। इसलिए दूध का सेवन सोने से ठीक 1 से 2 घंटे पहले ही करना चाहिए।

पाचन में समस्या

अगर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है तो रात में दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करें क्योंकि इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है। दरअसल पाचन संबंधी समस्या होने पर दूध का सेवन करने से पेट साफ नहीं रहता और खाना पचाने में समस्या होने लगती है। इसलिए पाचन तंत्र से संबंधी बीमारियां होने पर रात में दूध का सेवन करना एकदम छोड़ देना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story