×

बार-बार गला सूखता है तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों के हो सकते हैं लक्षण

अगर आपका भी गला बार बार सूखता है तो फिर सावधान हो जाइए, क्योंकि ये गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 3 July 2021 8:18 AM GMT
बार-बार गला सूखता है तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों का हो सकते हैं लक्षण
X

पानी पीती महिला (सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dry Throat: स्वस्थ शरीर के निर्माण में पानी की भूमिका बेहद अहम होती है। जैसे ही शरीर में 1 फीसदी पानी की कमी होती है, उसे प्यास लगने लगती है। वहीं, इससे ज्यादा पानी की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं जन्म लेने लगती हैं। शरीर में पानी की कमी को मिटाने के लिए इंसान पानी पीता है। गर्मियों में तो प्यास और ज्यादा बढ़ जाती है और गला सूखने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

दिन में औसतन 8 गिलास पानी पीना चाहिए हालांकि पानी की यह मात्रा लिंग, उम्र, शारीरिक गतिविधियों और पर्यावरण जैसी कई बातों पर निर्भर करती है। लेकिन अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं फिर भी आपका गला बार-बार सूखता है और बार-बार प्यास लगती है तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डायबिटीज

शुगर की बीमारी होने पर भी बार बार प्यास लगती है। बार बार प्यास लगना और गला सूखना डायबिटीज के सबसे आम लक्षणों में से एक माना जाता है। दरअसल, शुगर हो जाने पर पेशेंट को बार बार पेशान आने लगता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में प्यास बढ़ जाती है और हमेशा गला सूखा लगता है।

ड्राई माउथ

अगर आपको बार बार प्यास लगती है या गला सूखा हुआ सा महसूस होता है तो यह फिर ड्राई माउथ का लक्षण हो सकता है। क्योंकि डॉक्टरों के मुताबिक, जब सलाइवा ग्लैंड पर्याप्त मात्रा में सलाइवा का उत्पादन नहीं करता है तो इसकी वजह से मुंह सही से गीला नहीं हो पाता है, जिससे ड्राई माउथ की समस्या हो सकती है। इसी वजह से गला हमेशा सूखा लगता है या फिर सूखा जैसा महसूस होता है। ड्राई माउथ की समस्या होने पर लोगों के होठ फट जाते हैं और खाना निगलने में भी परेशानी होती है।

एनीमिया

डॉक्टरों के मुताबिक, रेड ब्लड सेल्स की कमी के चलते होने वाली बीमारी एनीमिया में बार बार प्यास लगना और गला सूखने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा खून की कमी होने पर थकान महसूस होना, कमजोरी होना, चक्कर आना, सिरदर्द रहना जैसे लक्षण भी शामिल हैं।

हाइपरकैल्सीमिया

जब शरीर में कैल्शियम की अधिक मात्रा हो जाती है तो इसे हाइपरकैल्सीमिया कहते हैं। जिसमें खून में कैल्शियम का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। जिससे मरीज को बार बार पेशाब लगती है और इससे पानी की कमी होने पर उसे बार बार प्यास लगती है या गला सूखा हुआ महसूस होता है।

नोट- इस लेख में दी गई सूचना सामान्य जानकारियों पर आधारित है, ऐसे में न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story