Healthy Diet: अंग-अंग में ताकत भरता है ये फल, रोजाना खाने के हैं जबरदस्त लाभ

Kiwi Khane Ke Fayde: पोषक तत्वों से भरपूर यह फल शरीर को मजबूती देने के साथ ही कई बीमारियों से सुरक्षित रखने का काम करता है। आप भी इसे डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 10 July 2024 5:18 AM GMT
Healthy Diet: अंग-अंग में ताकत भरता है ये फल, रोजाना खाने के हैं जबरदस्त लाभ
X

फ्रूट्स (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Kiwi Health Benefits In Hindi: अपने आहार में फलों को शामिल करके आप तंदरुस्त रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बॉडी को हेल्दी रखने के लिए और बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए रोजाना (Daily Diet) फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जो आपके अंग-अंग में मजबूती भरने का काम करेगा। ये फल है कीवी (Kiwi)। इसमें विटामिन ए, बी, सी, के और विटामिन बी 6 के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण, प्रोटीन, फाइबर, जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। कीवी का रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बीमारियों से बचाव होता है और चेहरे पर ग्लो भी बना रहता है। आइए जानें कीवी के कुछ जबरदस्त फायदों (Kiwi Ke Fayde In Hindi) के बारे में।

कीवी खाने के फायदे (Kiwi Khane Ke Fayde)

1- इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद

कीवी को डाइट में शामिल करके आप अपनी इम्यूनिटी (Immunity) को भी स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का बढ़िया सोर्स है। जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में फायदेमंद है। बता दें मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली होने से शरीर कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचा रहता है। इसलिए रोजाना कीवी का सेवन करना चाहिए।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- डायबिटीज में फायदेमंद

यह खट्टा-मीठा फल डायबिटीज (Diabetes) में भी फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीज अगर सीमित मात्रा में कीवी सेवन करें तो इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि डॉक्टर की सलाह के बाद ही शुगर पेशेंट कीवी को अपनी डाइट में शामिल करें।

3- बेहतर नींद में सहायक

ये फल उन लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद है, जिनको रात में नींद (Sleep) नहीं आती है। दरअसल, कीवी में सेरोटोनिन (Serotonin) की मौजूदगी होती है, जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। साथ ही इससे दिमाग शांत और रिलैक्स भी रहता है।

4- स्किन बनेगी ग्लोइंग

अगर आप नियमित कीवी का सेवन करेंगे तो इससे स्किन (Kiwi Skin Benefits) को भी काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। कीवी में विटामिन सी होता है, जो कि कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन से उम्र भर आपकी त्वचा जवां बनी रह सकती है। ऐसे में कीवी खाने से आपको चमकदार और जवां स्किन पाने में मदद मिलेगी। साथ ही झुर्रियों से भी राहत मिलेगी।

5- जोड़ों के दर्द में मिलती है राहत

अगर आपके जोड़ों और हड्डियों में दर्द रहता है तो कीवी जरूर खाएं। इसका सेवन गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

6- डेंगू में फायदेमंद

बरसात के मौसम में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। डेंगू फीवर (Dengue Fever) मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और प्लेटलेट्स गिरने लगती हैं। ऐसे में कीवी खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और प्लेटलेट्स को बढ़ाने में सहायता मिलती है।

7- गर्भावस्था में लाभदायक

इसके अलावा कीवी गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और कीवी में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो सकती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन सुझावों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Shreya

Shreya

Next Story