×

Eating Order: स्वस्थ शरीर पाने की हैं ख्वाहिश तो पता होना चाहिए भोजन करने का सही क्रम

Eating Order: स्वस्थ शरीर के लिए सही खानपान और लाइफस्टाइल होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा आपको यह भी पता होना चाहिए कि भोजन करने का सही क्रम क्या है।

Anupma Raj
Published on: 25 July 2022 1:47 PM GMT (Updated on: 25 July 2022 2:15 PM GMT)
Eating Order Benefits
X

Eating Order (Image: Social Media)

Eating Order you: स्वस्थ शरीर के लिए सही खानपान और लाइफस्टाइल होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा आपको यह भी पता होना चाहिए कि भोजन करने का सही क्रम क्या है। भोजन करने का सही क्रम हमारे शरीर पर बहुत प्रभाव डालता है। अगर आपको भोजन करने का सही क्रम पता होगा तो आप कई बीमारियों से भी बचेंगे, साथ ही फिट भी रहेंगे।

दरअसल कई बार हम ऐसे लोगों को देखते हैं जिनका भोजन करने का अंदाज बाकी लोगों से थोड़ा अलग होता है। जो लोग पहले सब्जियां, फिर प्रोटीन और फैट लेते हैं और सबसे अंत में स्टार्च लेते हैं। ऐसे लोगों को भोजन करने का सही क्रम पता होता है। दरअसल भोजन करने का सही क्रम यही होता है। बता दे कि सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस विडियो में लवनीत भोजन करने के सही क्रम के बारे में जानकारी दे रही हैं।

लवनीत द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार भोजन करने का सही क्रम है सबसे पहले सब्जियों का सेवन करना। लवनीत बताती हैं कि भोजन करने की शुरुआत सबसे पहले सब्जियां और प्रोटीन से किया जाता है और कार्बोहाइड्रेट के साथ इसे खत्म करना लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन रक्त प्रवाह में कार्बोहाइड्रेट से चीनी की रिहाई को धीमा कर देता है। सबसे पहले प्रोटीन और सब्जियां खाने से टाइप 2 मधुमेह वाले रोगियों में भोजन के बाद ग्लूकोज और इंसुलिन का स्तर कम हो जाता है। इससे हार्मोनल संतुलन, बेहतर प्रजनन क्षमता के साथ बीमारियों का खतरा और क्रेविंग कम हो सकती है।

भोजन को अगर सही क्रम में किया जाए तो आप अपने शरीर को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। साथ ही डॉक्टर्स का यह भी मानना है कि जब स्टार्च युक्त कार्बोहाइड्रेट से पहले प्रोटीन का सेवन किया जाता है, तो ग्लूकोज को नियंत्रित करना आसान होता है। साथ ही यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए भोजन करने का सही क्रम पता होना बेहद जरूरी है क्योंकि डाइट डायबिटीज के मरीजों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए सही खानपान और लाइफस्टाइल होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर आपको स्वस्थ शरीर चाहिए तो सबसे पहले भोजन करने के सही क्रम को अपनाइए।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story