×

इस तरीके से कभी न खाएं नमक वरना चेहरे पर दिखने लगेगा बुढ़ापा

Eating too much salt hurts you Body: नमक का सेवन हमेशा उचित मात्रा में करना चाहिए। नमक का ज्यादा सेवन करने से आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगेंगे।

Anupma Raj
Published on: 13 July 2022 2:31 AM GMT (Updated on: 13 July 2022 2:31 AM GMT)
Extra salt
X

Salt

Eating too much salt hurts you Body: नमक का सेवन हमेशा उचित मात्रा में करना चाहिए। नमक का ज्यादा सेवन करने से आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगेंगे। आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि ज्यादा नमक खाने से आप जल्दी बूढ़े हो जाएंगे। नमक एक ऐसी चीज है कि अगर सब्जी में ज्यादा या कम पड़ जाएं तो सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है। साथ ही ज्यादा नमक का सेवन जल्दी बुढ़ापा लाता है।

वैज्ञानिकों की मानें तो ज्यादा नमक आपको जल्दी बूढ़ा बना सकता है क्योंकि सोडियम की ज्यादा मात्रा लेने से कोशिकाओं का क्षय होता है। जिसका असर अधिक वजन वाले लोग पर ज्यादा पड़ता है। ज्यादा नमक खाने से शरीर पर कई तरह से बुरा प्रभाव पड़ता है। अधिक नमक का सेवन कई बीमारियों को न्योता देता है। जो जानलेवा भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि ज्यादा नमक कैसे आपको जल्दी बुढ़ापे की तरफ धकेल सकता है

बालों का सफेद होना

ज्यादा नमक के सेवन से बाल सफेद होने लगते हैं। खासकर यह महिलाओं में अधिक देखा गया है। अगर आप ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो आपके बाल सफेद होने लगेंगे इसलिए नमक का सेवन सही मात्रा में करें।

ब्लड स्तर घटाएं

ब्लड स्तर को कम करने में भी नमक का सेवन कारण बनता है। नमक का इस्तेमाल करने से ब्लड स्तर कम होने लगता है। इतना ही नहीं अधिक नमक खाने से शरीर पर एलर्जी भी होने लगती है। अधिक नमक का सेवन किसी भी प्रकार से शरीर के लिए अच्छा नहीं होता।

हृदय रोग की संभावना

अधिक नमक खाने से हृदय संबंधी बीमारी भी शरीर में अपना घर बना लेती है। दरअसल अधिक वजन होने के कारण इसका असर हार्ट पर भी पड़ता है। अगर आप वजन ज्यादा होने के बाद भी चिप्स और पैक्ड फूड खाते हैं तो हृदय रोग की समस्या होने लगती है।

ब्लड प्रेशर बढ़ाएं

नमक की मात्रा भोजन में अधिक होने से यह ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) के मरीजों के लिए अच्छा नहीं होता। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो भोजन में नमक की मात्रा संतुलित रखें। हाई ब्लड प्रेशर में ज्यादा नमक खाने से मरीजों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। इतना ही नहीं ज्यादा नमक खाने से आंखों के लिए भी समस्या होती है। आंखों के लिए भी ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन अच्छा नहीं माना जाता। इसका असर शरीर पर बुरा पड़ता है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story