×

Egg Health Benefits: संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे, जानिये रोजाना कितने अंडे खाना सेहत के लिए है फायदेमंद

Egg Health Benefits: बता दें कि उबले अंडे (Boiled Egg) में मौजूद विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी5, विटामिन बी12, विटामिन बी2, फॉस्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और जिंक आपको स्वस्स्थ बनाये रखने में बेहद मददगार होते हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 2 Sep 2022 10:45 AM GMT
Tips for Eating Healthy Egg
X

Egg (Image: Social Media)

Egg Health Benefits: संडे हो या मंडे रोज़ खाएं अंडे ये बात सिर्फ कहने के लिए ही नहीं बल्कि सही माईने में सेहत के प्रति खज़ाना खोलने वाली बात है। जी हाँ , बच्चे हों या बड़े सभी को रोज़ अंडे खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अंडा अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन सबसे ज्यादा सेहतमंद फूड्स में से एक माना जाता हैं।

बता दें कि उबले अंडे (Boiled Egg) में मौजूद विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी5, विटामिन बी12, विटामिन बी2, फॉस्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और जिंक आपको स्वस्स्थ बनाये रखने में बेहद मददगार होते हैं। उल्लेखनीय है कि एक उबले अंडे में 77 कैलोरी, 5 ग्राम हेल्दी फैट्स और तकरीबन 6 ग्राम तक प्रोटीन (Protein) मौजूद होता है। जिस वजह से अंडे को एक सुपरफूड भी माना जाता हैं।

तो आइये जानते हैं रोज़ाना उबले अंडे खाने से जुड़े सेहत के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ :

हड्डियों को देता है मज़बूती

हड्डियों को मज़बूती प्रदान करने के लिए रोज़ाना अंडे का सेवन बेहद लाभप्रद है। बता दें कि हार्ड बॉइल्ड अंडा प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से बच्चों के दांत भी काफी मज़बूत बनते है।

तेज़ी से घटता है वजन

उल्लेखनीय है कि उबले अंडे प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। बता दें कि इसके सेवन से पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। जिसके कारण आप बहुत सारी कैलोरी का सेवन करने से भी बच जाते हैं। जो आपके वजन को संतुलित बनाने में सहायक होता है। इसके लिए आप उबले अंडों को सब्जियों के साथ सलाद बनाकर भी खा सकते हैं। जो स्वाद के साथ -साथ सेहत को बनाता है।

मेटाबॉलिज्म होता है दुरुस्त

मेटाबॉलिज्म और पाचन को बेहतर बनाने के लिए अंडों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। बता दें कि उबले अंडे (Boiled Eggs) आपकी कैलोरी बर्न करने में भी शरीर की मदद करते हैं जिसके कारण मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है।

नाखून, बालों और आंखों के लिए भी है फायदेमंद

रोज़ाना उबले अंडे खाना आंखों के लिए बेहतर होता है। इसके अलावा इनमें मौजूद सल्फर कंटेंट जिसे विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। जो आपके बालों और नाखूनों के लिए बेहतरीन होता है।

दिमाग के लिए है बेहतरीन

अंडों में मौजूद कोलिन जो वॉटर सोल्युबल विटामिन है। जो सेलम में बरेन बनाने का काम करता है जो दिमाग से जुड़ा हुआ होता है। जिसके कारण उबले अंडों का सेवन दिमाग की सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

गौरतलब है कि रोजाना 1 से 2 उबले अंडे खाना सेहत के लिए बेहतरीन होता है। लेकिन इस बात का विशेष ख्याल रखें कि जरूरत से ज्यादा अंडो का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story