×

Health Tips: स्मोकिंग या ई सिगरेट क्या है ज्यादा खतरनाक, सेहत को कोई पहुंचाती है नुकसान

Electronic Cigarette: युवाओं में आजकल स्मोकिंग लत काफी ज्यादा बढ़ गई है। लोगों ने सिगरेट का ऑप्शन को छोड़कर आजकल ई सिगरेट पीना शुरू कर दिया है लेकिन यह भी सेहत के लिए अच्छी नहीं है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 18 Feb 2024 8:38 AM GMT
Is Electronic Cigarette Safe
X

Is Electronic Cigarette Safe (Photos - Social Media)

Electronic Cigarette : सिगरेट स्मोकिंग हमारी सेहत के लिए कितनी ज्यादा हानिकारक होती है यह तो सभी जानते हैं। सिगरेट पीने से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है। इसके सेवन से कैंसर से लेकर हार्ट अटैक तक की समस्या हो सकती है। सिगरेट के नुकसानों को देखते हुए लोगों ने इसका दूसरा तरीका ढूंढ लिया है और आजकल ई सिगरेट लोगों के बीच काफी ज्यादा फेमस हो रही है। युवाओं के बीच वेपिंग को काफी नॉर्मल माना जा रहा है।ऐसा समझाया जा रहा है कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा। आज हम आपको इसकी सच्चाई से रूबरू करवाते हैं।

ई स्मोकिंग और सिगरेट में फर्क

ई सिगरेट के बात करें तो यह एक इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम डिवाइस है। यह पूरी तरह से बैटरी पर काम करती है। जो शरीर तक निकोटिन पहुंचाने का काम करती है। इसमें नॉर्मल सिगरेट की तरह तंबाकू का इस्तेमाल नहीं होता है। इसमें तंबाकू की जगह कार्टेज में लिक्विड निकोटिन भरा होता है। खत्म होने पर इसे वापस से रिफिल किया जा सकता है। लिक्विड निकोटीन कश लगाने पर सामने की ओर जल रहे बल्ब से गर्म होकर भाप बन जाता है। लोग धुएं की जगह इस भांप को खींचते हैं।

Electronic Cigarette

कितनी है नुकसानदायक ई स्मोकिंग

केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। हालांकि, ये तंबाकू वाले सिगरेट से कम नुकसानदायक होती है। लेकिन फिर भी यह शरीर के लिए हानिकारक है। आजकल के युवा कूल दिखने के चक्कर में ई सिगरेट का सेवन करने लगते हैं। धीरे-धीरे उन्हें इसकी आदत पड़ जाती है। जो वेपर लंग्स को नुकसान पहुंचाने लगता है।

Electronic Cigarette

क्या ज्यादा नुकसानदायक

ई सिगरेट को नॉर्मल सिगरेट के मुकाबले कम नुकसानदायक माना जाता है। लेकिन इसे बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता और नहीं सिगरेट के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। इसमें जो केमिकल उपयोग किए जाते हैं वह लंग्स को नुकसान पहुंचाते हैं। नॉर्मल सिगरेट हो ई सिगरेट दोनों का ही सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक है। लंबे समय तक इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story