TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Fertility Superfoods: ये सुपरफूड बढ़ाते हैं प्रजनन क्षमता, नहीं होंगी बांझपन का शिकार

Superfoods For Fertility: अगर आप कुछ सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करती हैं तो बांझपन के खतरे से बच सकती हैं। ये प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Jun 2024 7:11 AM GMT
Fertility Superfoods: ये सुपरफूड बढ़ाते हैं प्रजनन क्षमता, नहीं होंगी बांझपन का शिकार
X

Fertility Superfoods (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Foods To Increase Fertility In Women: बांझपन भारत में एक बड़ी समस्या बन रही है। इसे मेडिकल भाषा में ‘इनफर्टिलिटी’ (Infertility) भी कहा जाता है। ये परेशानी महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही देखने को मिल रही है। खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा उम्र में शादी करना, कोई बीमारी समेत अन्य वजहों से यह परेशानी हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ बांझपन का जोखिम बढ़ सकता है। अनहेल्दी फूड भी बांझपन के रिस्क को बढ़ा देते हैं। हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको प्रजनन क्षमता (Fertility) बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही यह आपको हेल्दी भी रखेंगे।

क्या होता है बांझपन?

सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि आखिर बांझपन (Infertility) होता क्या है। आपने कई लोगों को इस शब्द का इस्तेमाल करते सुना होगा। दरअसल, ये एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कोई व्यक्ति या जोड़ा गर्भवती होने में असमर्थ हो जाता है। भारत में यह समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि बांझपन के इलाज (Infertility Treatment) को हर कोई अफोर्ड भी नहीं कर पाता, क्योंकि इनमें इलाज का खर्च लाखों में है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। क्योंकि गलत लाइफस्टाइल और खानपान आपको डॉक्टर्स के चक्कर लगवा सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बांझपन का कारण (Infertility Causes)

बांझपन का कारण निर्धारित करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन इसके कई कारण हो सकते हैं, जिससे आप गर्भवती नहीं हो पा रही हैं।

1- गलत और अनहेल्दी खानपान

2- स्मोकिंग

3- अधिक उम्र

4- अत्यधिक व्यायाम करना

5- कुछ हार्मोनों का अपर्याप्त स्तर

6- ओव्यूलेशन संबंधी विकार

7- एंडोमेट्रियोसिस

8- कम शुक्राणुओं की संख्या

9- कम टेस्टोस्टेरोन

इनफर्टिलिटी के लक्षण (Infertility Symptoms)

1- नियमित या अनियमित मासिक धर्म

2- कमजोरी

3- यौन संबंध में दर्द

4- पेल्विक या पेट में दर्द

5- अनावश्यक बालों की वृद्धि

बांझपन का उपचार (Infertility Treatment)

बता दें बांझपन का इलाज संभव है, लेकिन यह मुख्य रूप से उसके कारण पर निर्भर करता है। आमतौर पर, इसे दवा या उपचार के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।

महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले सुपरफूड्स (Foods To Increase Fertility In Women)

1- अनार (Pomegranate)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रजनन क्षमता यानी Fertility बढ़ाने में अनार मददगार साबित हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार का सेवन करने से शरीर को तंदरुस्त रखने और इंफर्टिलिटी में सुधार करने में मदद मिलती है।

2- अंजीर (Fig)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अंजीर का सेवन करके भी आप इंफर्टिलिटी में सुधार कर सकते हैं। यह सुपरफूड महिलाओं और पुरुषों दोनों की प्रजनन क्षमता में सुधार कर सकता है। ये ड्राई फ्रूट अपने इंसुलिन कम करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है और पीसीओएस में भी फायदेमंद हो सकता है। बता दें पीसीओएस बांझपन के प्रमुख कारणों में से एक है। ऐसे में महिलाएं इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

3- काजू (Cashew)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ड्राई फ्रूट्स में से एक काजू भी फर्टिलिटी में सुधार कर सकता है। इसमें जिंक की भरपूर मात्रा होती है, जो प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देता है। जो महिलाएं कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, वो रोजाना इसका सेवन कर सकती हैं।

4- गाय का दूध (Cow Milk)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा महिलाएं अपनी डाइट में गाय का दूध भी शामिल कर सकती हैं। गाय का दूध प्रजनन क्षमता और गर्भावस्था के दौरान एक बेहतरीन भोजन है। गाय के दूध में सेचुरेटेड फैट होता है, जो फर्टिलिटी में सुधार करता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story