TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Brain Foods for Kids: बच्चों को बनाना है बुद्धिमान, बचपन से करें ये 10 काम

10 Best Brain Foods: डॉक्टर्स बचपन से ही बच्चे के ब्रेन के ग्रोथ के लिए सही और बैलेंस डाइट देने की सलाह देते हैं। आइए जानें ब्रेन के लिए कुछ बेहतरीन फूड के बारे में।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 20 March 2024 5:01 AM GMT
Brain Foods for Kids: बच्चों को बनाना है बुद्धिमान, बचपन से करें ये 10 काम
X

Brain Foods for Kids (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Foods for Healthy Brain for Kids: हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा तेज दिमाग और तेज-तर्रार हो। लेकिन बच्चे ऐसे बने, इसमें सबसे बड़ा रोल होता है माता-पिता का। पैरेंट्स ही हैं, जो बच्चों की बचपन से अच्छी आदतें डालते हैं और उनकी डाइट का खास ख्याल रखते हैं। बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास अच्छे से हो सके, इसके लिए उनकी डाइट में हेल्दी और पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें। खानपान बच्चों के इंटेलिजेंट होने और स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉक्टर्स भी बचपन से ही बच्चे के ब्रेन के ग्रोथ के लिए उन्हें सही और बैलेंस डाइट देने की सलाह देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बच्चों को प्रतिदिन खाने (Best Foods for Kids) के लिए जरूर देना चाहिए।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बच्चे का दिमाग तेज बनाने वाले दस फूड (10 Best Brain Foods for Kids In Hindi)

ड्राई फ्रूट्स

दूध

अंडा

घी

केला

पीनट बटर

बीन्स

ओट्स

फल

हरी पत्तेदार सब्जियां

जानें क्यों हैं फायदेमंद

ड्राई फ्रूट्स- बच्चों में बचपन से ही सूखे मेवे खाने की आदत डालें। अपने बच्चों को रोजाना भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स दें। यह उनके दिमाग को तेज बनाने में मदद करेगा। इसके अलावा उन्हें स्वस्थ भी रखेगा। आप उन्हें डेली भीगे हुए बादाम, अखरोट और किशमिश दे सकते हैं।

दूध- बच्चों के दिमाग को तेज करना है तो डेली उन्हें दूध जरूर पिलाएं। क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो बच्चों के विकास में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन डी और फास्फोरस भी पाया जाता है, जो उनकी हड्डी, दांत और नाखूनों को स्वस्थ बनाएंगे।

अंडा- आपने ये तो जरूर सुना होगा कि संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, जो कि बिल्कुल सही है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो बच्चों को रोजाना अंडे जरूर खिलाएं। अंडा प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी और अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छा माना जाता है।

घी- देसी घी को बेहद हेल्दी माना जाता है। खास तौर से घर पर बना घी तो और भी ज्यादा सेहतमंद होता है। यह गुड फैट होता है। बच्चों के दिमाग के विकास के लिए उनकी डाइट में घी जरूर एड करें।

केला- बच्चों की डाइट में केला भी एड करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन B6, विटामिन C, विटामिन A, मैग्निशियम, पोटैशियम और फाइबर होता है, जो बच्चों के विकास में मदद करते हैं।

पीनट बटर- बच्चों की सेहत के लिए पीनट बटर भी बेहद फायदेमंद होता है। पीनट बटर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो दिमाग को उनके कार्यों को सही तरीके से करने में मदद करता है।

बीन्स- प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भरपूर बीन्स के सेवन से मेमोरी पावर, बौद्धिक क्षमता और फोकस बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह ब्रेन को हेल्दी रखते हैं। आप बच्चों को राजमा, सफेद छोले, काला चना और दालें दे सकते हैं।

ओट्स- बच्चों को नाश्ते में ओट्स दे सकते हैं। यह बहुत हेल्दी और पौष्टिक होता है। ओट्स दिमाग को स्वस्थ रखता है और उसके कार्यों को सुधारने में मदद करता है।

फल- इसके अलावा बच्चों की डाइट में फल को शामिल करना बहुत जरूरी है। फल शरीर को स्वस्थ रखते हैं और कई गंभीर बीमारियों से उनकी रक्षा करते हैं। आप फल का फ्रूट चार्ट बनाकर या जूस भी बच्चों को दे सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां- बच्चों का दिमाग तेज करना चाहते हैं, तो उनकी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। साथ ही बच्चों के हेल्दी ग्रोथ में मदद करती हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता। इसका पालन करने से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

Shreya

Shreya

Next Story