×

Winter Diet Food: ठंड में रहना चाहते हैं बीमारियों से दूर, तो इन चीजों को करें डाइट में शामिल

Winter Diet Tips in Hindi: जल्द ही सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा। ठंड के मौसम में बीमार पड़ने का चांस ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अपने खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 Sep 2022 6:34 AM GMT
Winter Diet plan Tips
X

Winter Diet Tips (Image: Social Media)

Winter Diet Foods: जल्द ही सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा। ठंड के मौसम में बीमार पड़ने का चांस ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अपने खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। ठंड के मौसम में अगर आपकी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत है तो बीमारियों के होने की चांस भी कम हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ठंड के मौसम में किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए:

लहसुन (Garlic)

लहसुन खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सर्दियों में अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना लहसुन की कलियों को खाएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी बूस्ट करता है और साथ ही आपको संक्रमण से भी सुरक्षित रखता है।

दही (Curd)

दही खाने से सेहत को की तरह से फायदा पहुंचता है। हालांकि अक्सर हम लोग यह मानते हैं कि ठंड में दही का सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बल्कि ठंड में दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह आपको लगभग 20 फीसदी बीमारियों से दूर रख सकता है। बता दे दही में मौजूद गुड बैक्टीरियाल इंफेक्शन के खतरे को कम करके ठंड में आपको सुरक्षित रखता है।

विटामिन सी युक्त फल (Vitamin C Fruits)

विटामिन सी युक्त फल, जो ज्यादातर खट्टे फल होते हैं। खट्टे फल का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूती मिलती है। दरअसल खट्टे फल इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में काफी मदद करते हैं। इसलिए ठंड के मौसम में खट्टे फलों को डाइट में जरूर शामिल करें। बता दे सर्दी के मौसम में आप अपने आहार में अमरूद, संतरा, अंगूर और पाइनएप्पल जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी इम्यून पावर बूस्ट होगी और यह संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है।

शकरकंद (Sweet Potato)

ठंड के मौसम में ब्रेकफास्ट के रूप में आप शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। दरअसल शकरकंद के सेवन से आप ठंडे के दौरान ओवरईटिंग से बच सकते है। इसके लिए शकरकंद को उबालकर फिर इसमें काला नमक और दालचीनी पाउडर मिक्स करके सेवन करें। इससे आपके हेल्थ को काफी लाभ भी पहुंचेगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story