×

हेल्थ टिप्स : खाली पेट लहसुन खाने के कई फायदे

seema
Published on: 22 Sep 2018 10:40 AM GMT
हेल्थ टिप्स : खाली पेट लहसुन खाने के कई फायदे
X
हेल्थ टिप्स : खाली पेट लहसुन खाने के कई फायदे

नई दिल्ली : लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि इसके अनेक फायदे हैं। आम तौर पर लोग भोजन में इसका खूब इस्तेमाल करते हैं मगर इसके फायदों के बारे में नहीं जानते। इसके गुणों के कारण ही आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है। इसलिए जानकारों का कहना है कि किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। वैसे कम लोगों को ही पता है कि सुबह के समय खाली पेट लहसुन का सेवन करने से काफई लाभ होता है। जब आप कुछ खाने-पीने से पहले लहसुन खाते हैं तो आपकी ताकत बढ़ती है और यह एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में।

हाई बीपी होता है कंट्रोल

हाई बीपी के मामले में लहसुन काफी फायदेमंद है और इसके सेवन से काफी आराम मिलता है। दरअसल लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें : Health : घुटनों के दर्द को आयुर्वेद से करें दूर

पेट की बीमारियों में फायदेमंद

पेट से जुड़ी बीमारियों लहसुन काफी उपयोगी माना जाता है। इसका सेवन करने से डायरिया और कब्ज की रोकथाम में मदद मिलती है। इसके लिए एक विधि अपनानी चाहिए। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें। खाली पेट इस पानी को पीने से डायरिया और कब्ज से आराम मिलता है।

दिल की समस्याएं होती हैं दूर

दिल से संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी लहसुन मददगार है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है।

डाइजेशन में होता है सुधार

जिन लोगों का पेट दुरुस्त नहीं रहता उनके लिए भी लहसुन फायदेमंद है। खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से डाइजेशन अच्छा रहता है। इसका फायदा यह भी होता है कि इससे भूख बढ़ती है।

सर्दी-खांसी में मिलती है राहत

सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस से परेशान लोगों के लिए लहसुन रामबाण है। ऐसे रोगियों को लहसुन का सेवन करने से फायदा होता है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story