×

Garlik Benefit In Winter Season: सर्दियों में लहसुन खाने के कई फायदे, जानें यह तरीका

Garlik Benefit In Winter Season: सर्दियों के मौसम में लहसुन खाने के कई फायदे होते हैं। लहसुन खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ सर्दियों में होने वाले जुखाम, खांसी से बचाता है।

Shraddha
Written By Shraddha
Published on: 30 Nov 2021 3:44 PM GMT
सर्दियों में लहसुन खाने के कई फायदे
X

सर्दियों में लहसुन खाने के कई फायदे(कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Garlik Benefit In Winter Season : सर्दियों के मौसम (Winter Season) में गर्म चीज खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसलिए लोग सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां, अंडा, मक्का, बाजरा, गुड़, ड्राई फूड जैसी चीजों को ज्यादा खाते हैं। सर्दियों के मौसम में जुखाम, खांसी, इम्यूनिटी का कम होने जैसी समस्या पाई जाती है। ऐसे में आज जानते हैं सर्दियों में लहसुन के फायदे (Lahsun ke Fayde) लहसुन को किस समय खाना चाहिए (Lahsun ko kis samay khana chahiye), लहसुन खाने के घरेलु उपचार (Lahsun ke Gharelu upchar) ।

लहसुन खाने के फायदे (lahsun khane ke fayde)

सर्दियों के मौसम में लहसुन खाने के कई फायदे होते हैं। लहसुन खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ सर्दियों में होने वाले जुखाम, खांसी से बचाता है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही हमारे हार्ट को भी स्वस्थ बनाता है। सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा हो जाता है।

लहसुन को किस समय खाना चाहिए

लहसुन को सुबह खाली पेट खाना काफी फायदेमंद (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

सर्दियों के मौसम में लहसुन को किसी भी समय खाना अच्छा माना जाता है लेकिन लहसुन को सुबह खाली पेट खाना काफी फायदेमंद साबित होता है। लहसुन को खाने से पहले थोड़ा घी या तेल में पका लें उसके बाद इसका सेवन करें। आपको बता दें कि लहसुन की तासीर काफी गर्म होती है इसे पका कर खाने से यह आपको नुकसान नहीं करेगा। अच्छे से हजम भी हो जायेगा।

पेट से जुड़ी कई बीमारियां

पेट में दर्द जैसी समस्या (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को ठण्ड लग जाती है जिसकी वजह से पेट में दर्द जैसी समस्या अक्सर हो जाती है। जैसे डायरिया, कब्ज की समस्या को लहसुन काफी जल्दी छूमंतर कर देता है। पानी में दो कली लहसुन की डाल कर उसे उबालकर पीने से डायरिया, कब्ज जैसी समस्या में काफी आराम मिल जाता है। इस लहसुन के पानी को खाली पेट पीना चाहिए।

दांत दर्द में रामबाण है लहसुन

लोगों को दांत में दर्द (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

बढ़ती उम्र के साथ लोगों को दांत में दर्द, झनझनाहट जैसी कई समस्या का सामना करना पड़ता है। ठण्ड के मौसम में यह दर्द और भी लगता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन की एक कली को पीसकर दर्द वाली जगह पर लगाएं। दांत के दर्द में जल्द फायदा हो जायेगा।

Shraddha

Shraddha

Next Story