Gas Pain Remedies: गैस से हो रहा पेट दर्द, तो तुरंत आजमाएं ये नुस्खे

Pet Dard Ke Liye Gharelu Upay: किचन में मौजूद कुछ चीजों से आप गैस और गैस के चलते होने वाले दर्द से राहत पा सकते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 July 2024 10:04 AM GMT
Gas Pain Remedies: गैस से हो रहा पेट दर्द, तो तुरंत आजमाएं ये नुस्खे
X

Gas Pain (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Gas Pain In Stomach: पेट में गैस बनना एक आम समस्या है। खराब लाइफस्टाइल, खानपान या अन्य वजहों से आपको गैस्ट्रिक समस्याएं (Gastric Problems) हो सकती हैं। लेकिन गैस बनने पर पेट में अचानक बहुत ज्यादा दर्द (Pet Mein Dard) शुरू होने लगता है। इस दर्द को कभी कभार सहन करना कठिन हो जाता है। वैसे तो इस समस्या के लिए आपको आसानी से दवा मिल सकती है। लेकिन कई बार घर में गैस के लिए कोई दवा (Gas Medicine) मौजूद नहीं होती। ऐसे में आप घर और किचन में मौजूद कुछ चीजों से भी गैस से राहत पा सकते हैं। आइए जानें गैस के दर्द को दूर करने के 5 घरेलू उपाय (Gas Pain Home Remedies In Hindi), जो आपको पेट दर्द से तुरंत राहत दिलाने का काम करेंगे।

गैस में होने वाले दर्द से राहत पाने के उपाय (Pet Dard Ke Liye Gharelu Upay)

1- नींबू (Lemon)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पेट में गैस बनने पर अगर आपको दर्द का एहसास होता है तो आप नींबू से इससे राहत पा सकते हैं। गैस या एसिडिटी होने पर नमक वाले नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन सही रहता है और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम से भी बहुत आराम मिलता है।

2- पुदीना (Peppermint)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा पेट में गैस की वजह से हो रहे दर्द से छुटकारा पाने में पुदीना की पत्तियां भी आपकी मदद कर सकती हैं। इसके लिए काले नमक के साथ पुदीने की 5-6 पत्तियां चबाकर खाएं। इससे गैस और गैस के चलते हो रहे दर्द से राहत मिलेगी।

3- अजवाइन (Ajwain)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अजवाइन पेट दर्द से बहुत जल्द राहत दिलाता है। अगर आपको गैस के कारण पेट में दर्द हो रहा है तो इसके लिए अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसे आप गुनगुने पानी और चुटकी भर काले नमक के साथ खाएं। कुछ देर में ही आपको पेट दर्द से आराम मिलेगा।

4- हींग (Asafoetida)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हर भारतीय किचन में उपलब्ध रहने वाली हींग भी आपके पेट दर्द को गायब कर सकती है। इससे राहत पाने के लिए आप गुनगुने पानी के साथ थोड़ा सा हींग खा सकते हैं या फिर एक चम्मच पानी में दो चुटकी हींग को घोलकर कॉटन की मदद से नाभि पर रखकर सो जाएं। इससे भी पेट दर्द से आराम मिलता है।

5- जीरे का पानी (Jeera Water)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गैस में होने वाले पेट दर्द से जीरे का पानी भी राहत दिला सकता है। जीरे में पाए जाने वाले गुण पेट में गैस होने से रोकता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरे को गर्म करें। पानी का रंग बदलने के बाद इसे छान लें और गुनगुना होने पर पी जाएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन सुझावों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

Shreya

Shreya

Next Story