×

Golgappa Benefits: गोलगप्पा खाने के हैं कई फायदे।

Golgappa Benefits: गोलगप्पा का नाम सुनते ही मुंह में पानी जरूर आ जाता है। गोलगप्पा एक ऐसी डिश है जो ज्यादातर लोगों को पसंद हैं।

Anupma Raj
Published on: 18 July 2022 4:01 PM GMT
Benefits of Golgappa
X

Golgappa ( Image: Social Media)

Golgappa Benefits: गोलगप्पा का नाम सुनते ही मुंह में पानी जरूर आ जाता है। गोलगप्पा एक ऐसी डिश है जो ज्यादातर लोगों को पसंद हैं। गोलगप्पा को भारत के अलग अलग राज्यों में अलग अलग नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्र में पानी पुरी, हरियाणा में पानी के पताशे, उत्तर प्रदेश में फुल्की, वेस्ट बंगाल में पुचके, उड़िसा में गुपचुप और गुजरात में पकोड़ी के नाम से जाना जाता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि गोलगप्पा खाने के कई फायदे भी हैं। गोलगप्पा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। गोलगप्पा अगर सही मात्रा में खाया जाए तो यह कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। गोलगप्पा 8 से ज्यादा खाने पर नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं गोलगप्पा खाने के फायदे के बारे में

एसिडिटी से छुटकारा

गोलगप्पा खाने के शौकीन हैं तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि गोलगप्पा खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। पानी पुरी (Panipuri) खाने से एसिडिटी (Acidity) की समस्या नहीं होती। इसके लिए आटे की पानीपुरी के साथ जलजीरा में पुदीना, काला नमक, कच्चा आम, कालीमिर्च, पीसा हुआ जीरा, साधारण नमक आदि का मिश्रण होना चाहिए। इन सभी चीजों का मिश्रण एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

मुंह के छाले करें गायब

गोलगप्पा का सेवन करने से मुंह के छाले गायब हो जाते हैं। आपको यह सुनकर शायद अजीब लगे लेकिन यह सच है कि मुंह के छाले को गायब करने के लिए गोलगप्पे का सहारा ले सकते हैं। दरअसल गोलगप्पे के साथ मिलने वाले जलजीरा में तीखापन और खट्टापन से छाले को दूर किया जा सकता है। हालांकि ध्यान रहें यह ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

वेट लॉस

अगर आप वेट लॉस (Weight Loss) करना चाहते हैं तो गोलगप्पा खाएं। आटे की गोलगप्पा खाएं और जलजीरा में मीठा बिल्कुल भी नहीं मिलाएं बल्कि जलजीरा में पुदीना, नींबू, हींग, कच्चा आम, कालीमिर्च, आदि मिलाएं। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ध्यान रखें कि गोलगप्पा ज्यादा फ्राई ना हो क्योंकि इसमें तेल की मात्रा ज्यादा होने से वजन बढ़ सकता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि पानी में टमाटर बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।

डिप्रेशन में दे राहत

डिप्रेशन (Depression) की समस्या में गोलगप्पा का सेवन करें। डिप्रेशन की परेशानी होने पर मूड अक्सर स्विंग करता रहता है। ऐसे में अगर गोलगप्पा का सेवन करते हैं तो आपको अच्छा फील होगा। मूड भी अच्छा रहता है। जब भी आप लो फील करें गोलगप्पा का सेवन जरूर करें।




Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story