×

Gond Katira Benefits in Summer: क्यों इतना फायदेमंद है गोंद कतीरा, जानिए गर्मियों में कैसे लू से बचाता है ये

Gond Katira Benefits in Summer: गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा हो अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो ये आपको कई तरह के फायदे पहुँचता है आइये जानते हैं क्या हैं इसके फायदे।

Shweta Srivastava
Published on: 24 May 2024 6:25 PM GMT
Gond Katira Benefits in Summer
X

Gond Katira Benefits in Summer (Image Credit-Social Media)

Gond Katira Benefits in Summer: जहाँ एक तरफ लोग इस भीषण गर्मी से परेशान हैं। ठंडक पाने के लिए कई लोग कोल्ड ड्रिंक, ढेर सारा पानी, जूस और मौसमी फलों का सेवन भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के उपाय भी कर रहे हैं। वहीँ क्या आपको पता है कि इसका एक असरदार उपाय है गोंद कतीरा का सेवन। आइये जानते हैं क्या है ये और कैसे ये हमे फायदा पहुँचता है।

क्या हैं गोंद कतीरा के फायदे (Gond Katira Benefits in Summer)

गोंद कतीरा एक चिपचिपा पदार्थ है जो कई तरह के पेड़ों से पाया जाता है जैसे -बबूल, नीम और कीकर। गौरतलब है कि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो इसे गर्मियों के लिए बेहद उपयुक्त बनाती है। यह एक तरह का प्राकृतिक गोंद है, जिसे ट्रैगैकैंथ गोंद के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इसका कोई स्वाद नहीं होता है, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व के कई फायदे हैं।

गोंद कतीरा में मौजूद पौषक तत्व

  • प्रोटीन
  • बी विटामिन
  • कैल्शियम
  • मैगनीशियम
  • फास्फोरस
  • रेशा
  • एंटीऑक्सीडेंट

गोंद कतीरा के फायदे


शरीर को ठंडक पहुँचता है

गोंद कतीरा शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

जेली जैसा पदार्थ बनाने के लिए इसे पानी में घोलें जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है।

हीट स्ट्रोक और अत्यधिक पसीने से बचने के लिए इसे पेय या मिठाइयों में शामिल करें।

नाक से खून आने पर आराम पहुँचता है

गर्मी के मौसम में कुछ लोगों को नाक से खून आने की शिकायत होती है ऐसे में गोंद कतीरा बेहद फायदेमंद साबित होता है। दरअसल गर्मियों में कुछ लोगों की नाक से बार-बार खून आता है तो गोंद कतीरा इसमें आपकी मदद कर सकता है। गोंद कतीरा पेय पीने से आपके शरीर को ठंडक का एहसास होता है और नाक से खून आना बंद हो सकता है।

त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद

गोंद कतीरा सनबर्न, गर्मी के चकत्ते और त्वचा के निर्जलीकरण को रोकने के लिए बहुत अच्छा है। इसका ठंडा प्रभाव जलन और सूजन को कम करता है। साथ ही फेस मास्क लगाने या इसका सेवन करने से आपको स्वस्थ, मुलायम, चमकदार त्वचा भी मिल सकती है।

पाचन तंत्र में करता है सुधार

गर्मियों में जंक फूड पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। गोंद कतीरा अपने ठंडे गुणों के कारण पाचन में सुधार करता है और कब्ज से बचाता है।

दरअसल ये एक प्राकृतिक रेचक के रूप में कार्य करता है और गैस, अपच और पेट के अल्सर को दूर करने में भी मदद करता है।

पानी की कमी को दूर करता है

यह शरीर को मजबूत रखता है और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए और भी ज़्यादा फायदेमंद है। गोंद कतीरा ड्रिंक पीने से गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने में मदद मिलती है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story