×

Bad Cholesterol Control Tips: अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो जरूर करें आंवला का सेवन

Bad Cholesterol control Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण शरीर में कई बीमारियों का डेरा बन जाता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 29 Aug 2022 3:09 AM GMT
Bad Cholesterol control Tips tricks
X

Bad Cholesterol control Tips (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Bad Cholesterol control Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण शरीर में कई बीमारियों का डेरा बन जाता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। यह सबसे ज्यादा असर हार्ट को करता है। हार्ट की समस्या होने का एक कारण बैड कोलेस्ट्रॉल भी है। ऐसे में अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आंवला का सेवन करें। आंवला बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। आइए जानते हैं आंवला कैसे बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है:

दरअसल आंवला से शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाया जा सकता है। दरअसल एक रिसर्च के मुताबिक, शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल करने में आंवला फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दे कि नियमित रूप से अगर आप आंवला का सेवन करते हैं तो यह बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आंवला का कई तरह से सेवन किया जा सकता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए आप आंवला के चूर्ण को शहद के साथ मिक्स करके खा सकते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा आप गर्म पानी के साथ आंवला पाउडर मिक्स करके सेवन कर सकते है। इससे भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। बता दे कि नियमित रूप से खाली पेट कच्चा आंवला खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है और साथ ही यह शरीर की बढ़ती चर्बी घटा सकता है। बता दे कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के अलावा आंवला खाने मोटापा भी कम करता है। बता दे कि बालों के लिए आंवला काफी हेल्दी हो सकता है। यह बालों की मजबूती बढ़ाने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ भी बेहतर करता है। साथ ही

विटामिन सी से भरपूर आंवला आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, जिससे कई सामान्य बीमारियां दूर रहती हैं। इसके अलावा आंखों के लिए आंवला काफी हेल्दी माना जाता है। यह आंखों की रोशनी को बेहतर करने में आपकी मदद करता है। आंवला का सेवन करने से स्किन भी हेल्दी हो जाती है। अगर आपको खांसी या सर्दी की परेशानी है तो आंवला का सेवन जरूर करें, इससे आपको बहुत राहत मिलेगी। आंवला खाने के कई सारे फायदे हैं इसलिए रोजाना एक आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए, इससे शरीर को बहुत सारे फायदे होंगें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story