×

Liver and Green Tea: लिवर को मजबूत बनाने के साथ इम्युनिटी को भी बढ़ाती है ग्रीन टी

Liver and Green Tea: लिवर शरीर का सबसे जरूरी अंग होता है। उल्लेखनीय है कि लिवर का काम शरीर में भोजन पचाने से लेकर पित्त बनाने तक का होता है।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 18 May 2022 7:57 AM GMT
Liver and Green Tea
X

लिवर को मजबूत बनाने के साथ इम्युनिटी को भी बढ़ाती है ग्रीन टी (सोशल मीडिया)

Liver and Green Tea: लिवर हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग होता है। आपके शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए लिवर का स्वस्थ्य होना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो शरीर में खाना पचाने में अहम भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं लिवर के ठीक से काम करने के कारण आपकी इम्यूनिटी भी तेज़ी से बढ़ती है। लेकिन अगर लिवर फंक्शन में थोड़ी-सी भी कमी हो जाए या फिर यह कमजोर पड़ जाए तो शरीर के कई महत्वपूर्ण काम रुक कर गंभीर बीमारियों को भी उत्पन्न करने लगते है।

बता दें कि लिवर शरीर का सबसे जरूरी अंग होता है। उल्लेखनीय है कि लिवर का काम शरीर में भोजन पचाने से लेकर पित्त बनाने तक का होता है। इतना ही नहीं लिवर शरीर को संक्रमण से लड़ने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, शरीर से विषैले पदार्थो को निकालने, फैट को कम करने और कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करने से लेकर प्रोटीन बनाने में भी सहायक होता है। इन सब के अलावा लिवर पोषक तत्वों के संचयन में भी मदद करने के साथ - साथ ब्लड को क्लीन करने का भी महत्वपूर्ण काम करता है। इसलिए शरीर के ऐसे महत्वपूर्ण अंग को स्वस्थ बनाये रखना बेहद जरूरी होता है। लिवर को स्वस्थ बनाये रखने में कुछ फलों का सेवन बेहद लाभदायक होता है।

इनका सेवन लिवर को बनाता है मजबूत

  • - पपीता का सेवन लिवर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए बेहद लाभाकारी होता है। लिवर को मजबूत बनाने और उसे डिटॉक्सिफाई करने के लिए भी पपीते का सेवन
  • बेहद लाभदायक होता है। इसके लिए हफ्ते में कम से कम 2 बार पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • - लिवर को स्वस्थ रखने में नींबू की भी भूमिका बेहद अहम् होती है। बता दें कि नींबू में मौजूद डी-लिमोनेने नामक तत्व लिवर की कोशिकाओं को एक्टिव कर उसकी सफाई करने में सहायक होता है। इतना ही नहीं नींबू लिवर के जरिए खनिज के अवशोषण को भी बढ़ाने के साथ उसे स्वस्थ बनाये रखता है। इसके लिए रोज़ाना नींबू-पानी का सेवन जबरदस्त फायदा पहुंचाता है। .
  • - लहसुन का सेवन लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक होता हैं। बता दें कि लहसुन खाने से लिवर में मौजूद एंजाइम्स एक्टिव होकर लिवर की ताकत बढ़ाने के साथ उसे साफ़ कर स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं लहसुन का सेवन लिवर की भी ताकत को भी बढ़ाता है।
  • - ग्रीन टी का सेवन शरीर में जमा फैट और विषाक्त पदार्थों बाहर निकलने में मददगार होता है। इतना ही नहीं ग्रीन टी हानिकारक प्रभावों से लिवर की रक्षा करने का भी काम करती है। इसलिए एक्सपर्ट्स ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं।
  • - हल्दी लिवर को साफ करने के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। बता दें कि हल्दी लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करने के साथ वसा को पचाने में भी मदद करता है।
  • इसके लिए 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी में पीना फायदेमंद होता है।
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story