×

Hair Care Tips: नारियल के तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, बाल होंगे हेल्दी और घने

Hair Fall Remedies: बालों को मजबूती देने और झड़ने से बचाने में नारियल का तेल एक पुराना उपचार है। इसमें कुछ चीजें मिलाने से यह और भी असरदार बन सकता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 16 April 2024 12:20 PM GMT
Hair Care Tips: नारियल के तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, बाल होंगे हेल्दी और घने
X

Hair Care Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Hair Care Tips With Coconut Oil: बदलते मौसम और लाइफस्टाइल का बालों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है। इस वजह से बालों का झड़ना (Balo Ka Jhadna) एक आम समस्या हो गई है। आज के समय में लोग बालों के लिए तरह तरह के नुस्खे (Balon Ke Liye Nuskhe) और उपाय (Balo Ke Upay) आजमा रहे हैं, जिससे हेयरफॉल (Hair Fall) की समस्या कम की जा सके। बालों को मजबूती देने और झड़ने से बचाने में नारियल का तेल (Coconut Oil) एक पुराना उपचार है, जिसे आपकी दादी-नानी तक ने भी आजमाया होगा। नारियल तेल (Nariyal Ka Tel) गुणों का भंडार है। यह बालों के स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यााद लाभकारी होता है। इस तेल के यूज से बालों में शाइन आती है और बाल जल्दी लंबे भी होते हैं।

इसके अलावा अगर नारियल के तेल (Coconut Oil) में कुछ चीजें मिला ली जाएं तो यह और भी लाभकारी बन जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो नारियल के तेल में मिलाकर आप लगाते हैं तो यह बालों की चमक, खूबसूरती और मोटाई को बनाए रखने में मदद करेंगे। साथ ही हेयरफॉल (Hair Fall) की भी समस्या खत्म और कम हो सकती है।

नारियल के तेल में क्या मिलाएं (What To Add In Coconut Oil)?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- कोकोनट ऑयल और करी पत्ता (Coconut Oil And Curry Leaves)

जी हां, नारियल के तेल में करी पत्ता को मिलाकर लगाने से आपको कई चमत्कारी लाभ मिलेंगे। यह बालों के गिरने की समस्या से छुटकारा दिलाने में दमदार घरेलू नुस्खा (Hair Ke Liye Gharelu Nushkha) है। नारियल का तेल और करी पत्ता दोनों आपके बालों को बढ़ाने के साथ ही उसे काला बनाएंगे और हेयर को पतला होने से भी रोकेंगे। इसके लिए बस आपको नारियल तेल में मुट्ठीभर करी पत्ते डालकर थोड़ी देर उबालना है। फिर इस तेल को ठंडा होने के बाद छान लें और इससे अपने बालों की मालिश करें। बाल धोने से करीब 1-2 घंटे पहले इसे लगाएं और फिर शैंपू कर लें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- नारियल का तेल और मेथी (Coconut Oil And Fenugreek Seeds)

बालों को गिरने से रोकने में नारियल का तेल (Coconut Oil) बहुत काम आता है। लेकिन अगर इसमें मेथी के दाने मिला दिए जाए तो यह और भी असरदार बन जाता है। मेथी के दाने विटामिन और खनिज से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें एंटीफंगल (Antifungal) और एंटीबैक्टीरियल (Antibacterial) गुण भी मौजूद होते हैं। जो बालों को जड़ों से लेकर सिरों तक पोषण देते हैं। इस तेल को बनाने के लिए नारियल के तेल को थोड़ा सा गर्म होने दें। फिर इसमें मेथी दाना डालकर तब तक गर्म करें, जब तक इन दानों का रंग लाल नहीं हो जाता। फिर इसे आंच से उतार लें और तेल को ठंडा होने के बाद छानकर स्टोर कर लें। इसे बालों में लगाने से बालों को घना और मजबूत बनाने व झड़ने से बचाने में मदद मिलेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- नारियल का तेल और गुड़हल के फूल (Coconut Oil And Hibiscus Flowers)

गुड़हल के फूल (Hibiscus Flowers) बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें कई लाभकारी गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाते हैं और बालों का टूटना कम करते हैं। विटामिन ए और सी से भरपूर गुड़हल के फूलों को अगर नारियल के तेल में मिलाकर लगाया जाए तो बाल जल्दी सफेद भी नहीं होंगे। आइए जान लेते हैं इस तेल को कैसे बनाएं। सबसे पहले मुट्ठी भर गुड़हल यानी हिबिस्कस का फूल लें। फिर इसे अच्छी तरह से धोकर, धूप में सूखने के लिए रख दें। जब यह एक बार सूख जाएं तो नारियल का तेल गर्म होने के लिए गैस पर चढ़ा दें। इसके बाद तेल थोड़ा गर्म हो जाने पर इसमें सूखे हुए गुड़हल के फूल डालें। धीमी आंच पर दोनों को गर्म होने दें। थोड़ी देर बाद आंच बंद कर दें और ठंडा होने के बाद तेल को छान लें। इस तरह आपका नारियल और गुड़हल का तेल बनकर तैयार हो जाएगा।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Shreya

Shreya

Next Story