Health Benefit of Mangoes: आम खाने से नहीं होती ये बीमारियां, पहुँचता है कई तरह के फायदे

Aam Khane Ke Fayde in Hindi: आम ज़्यादातर लोगों का पसंदीदा फल होता है वहीँ इससे आपको कई तरह के फायदे होते हैं। आइये जानते हैं आम किन किन बीमारियों से आपको दूर रख सकता है।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 July 2024 5:58 PM GMT
Health Benefit of Mangoes
X

Health Benefit of Mangoes (Image Credit-Social Media)

Health Benefit of Mangoes: फलों के राजा कहे जाने वाला आम इस समय बाजार में पूरी तरह छाया हुआ है। इसकी खुशबू से हर कोई मदमस्त हो जाता है। वहीँ कच्चा आम हो या पका लोगों को इसका स्वाद काफी ज़्यादा पसंद आता है। वहीँ अगर कोई आपको बताये कि आप अपना मनपसन्द फल खाते-खाते कई तरह की बीमारियों को भी दूर भगा सकते हैं तो कहना ही क्या। ऐसे में आइये जानते हैं कि आम किस बीमारी दूर रखता है और इसे ठीक करने में भी उपयोगी है।

जहाँ आम का स्वाद सभी को भाता है वहीँ ये फल आपके स्वास्थ के लिए भी लाभदायक है। वहीँ कच्चा आम खाने से आपको क्या क्या फायदा हो सकता है आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

आम गर्मी के मौसम में आता है और ये आपको कई तरह से फायदा पंहुचा सकता है। कच्चा आम खाने से आपको कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आइये जानते हैं कौन-कौन सी समस्या इसे खाने से दूर हो जाती है।

पाचन सम्बन्धी समस्या से छुटकारा

कच्चा आम फाइबर से युक्त होता है। ये पाचन को सही रखता है और कब्ज़ की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा ये अपच,सूजन और दस्त जैसी स्थिति को भी सही करता है। इसके साथ ही कच्चा आम खाने से ये सभी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

इम्युनिटी होती है मज़बूत

कच्चे आम में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है। वहीँ अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम मज़बूत बनता है जो कई तरह की बीमारियों से आपको दूर रखता है। ये विशेषकर संक्रमित रोगों से आपका बचाव करता है।

ह्रदय को रखता है स्वस्थ

कच्चा आम आपके दिल का भी ख्याल रखता है। दरअसल इसमें प्रचुर मात्रा में पोटेशियम होता है जो आपके हार्ट को स्वस्थ रखने में कारगर होता है। जो ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।

शरीर को रखना है ठंडा

गर्मी के मौसम में जहाँ हर कोई उमस और पसीने की समस्या से जूझ रहा है वही कच्चे आम का सेवन आपको ठंडक का एहसास कराता है और शरीर को ठंडा रखता है।

डीहाइड्रेशन की समस्या को करे दूर

अगर आप आम की कच्ची कैरी के साथ नमक का भी सेवन करते हैं तो ये आपको पानी की कमी नहीं होने देता और डीहाइड्रेशन से बचाता है। दरअसल कच्चे आम में सोडियम क्लोराइड भी होता है।

लिवर को रखता है साफ़

कच्चे आम में विटामिन सी, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी भरपूर होता है जो आपके लिवर को साफ़ करता है। दरअसल आम में डेटॉक्स गुण होते हैं जो आपके लिवर को साफ़ करने का काम करता है।

कच्चे आम में छिपे ये गुण बहुत कम लोगों को पता होंगे और अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आप कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं और इन सभी बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story