×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Benefits of Cherry: तीखा चेरी खाने से सेहत को होते हैं 6 जबरदस्त फायदे

Benefits of Cherry in Hindi: छोटे आकार और लाल रंग की चेरी किसे पसंद नहीं होता। लेकिन क्या आपको पता है कि चेरी के दो प्रकार है।एक तीखा चेरी और दूसरा मीठा चेरी।चेरी सेहत के लिए फायदेमंद है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 3 Aug 2022 3:19 PM GMT
Cherry benefits
X

Cherry (Image: Social Media)

Benefits of Cherry in Hindi: छोटे आकार और लाल रंग की चेरी किसे पसंद नहीं होता। लेकिन क्या आपको पता है कि चेरी के दो प्रकार है। एक तीखा चेरी और दूसरा मीठा चेरी। तीखा चेरी को खट्टा चेरी भी कहा जाता है। दोनों एक जैसे दिख सकते हैं लेकिन वे काफी अलग हैं। चेरी खाने में जितनी स्वादिष्ठ होती हैं उतनी ही सेहत के लिए भी लाभदायक होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं चेरी खाने के 6 जबरदस्त फायदे के बारे में

हार्ट के लिए फायदेमंद

तीखा चेरी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। चेरी में एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। तीखा चेरी हृदय रोग से लड़ने में मदद करती है। इन्हें ताजे फल के रूप में या जूस के रूप में भी लिया जा सकता है। हालांकि, हृदय के मरीज को इसका अधिक लाभ लेने के लिए ताजे फल के तौर पर सेवन करना चाहिए।

मांसपेशियों को करें मजबूत

तीखा चेरी मांसपेशियों के लिए बेहतर होती है। मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए रोजाना दो बार तीखा चेरी के जूस पीना फायदेमंद साबित होता है। इस जूस को अपने दैनिक आहार में जरूर शामिल कर लें। इसलिए अगर आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या है तो तीखा चेरी का सेवन कर सकते हैं।

अनिद्रा की शिकायत दूर

अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है तो आप तीखा चेरी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी। दरअसल चेरी में मेलाटोनिन नामक हार्मोन होता है जो अच्छी और सुकून भरी नींद की सुविधा प्रदान करने में मददगार है। यह आपकी नींद और जागने के चक्र को नियंत्रित करने के लिए भी जाना जाता है। सुबह और शाम एक गिलास तीखा चेरी पीने से आपको अच्छी नींद आएगी।

गठिया में राहत

अगर आप गठिया रोग से जूझ रहें हैं तो तीखा चेरी आपके लिए बेहतर विकल्प है। गठिया से छुटकारा पाने के लिए चेरी का रस पिएं। अगर आपको गठिया की बीमारी है तो आप चेरी का सेवन किसी भी रूप में कर सकते हैं। इससे आपको गठिया में बहुत राहत मिलेगी। दरअसल शक्तिशाली एंटीइंफ्लामेट्री गुण के प्रभाव के कारण चेरी गठिया और लक्षणों को कम कर सकती है। गठिया में जोड़ों में अत्यधिक सूजन, सूजन और दर्द हो सकता है। जिसको कम करने के लिए चेरी का सेवन कर सकते हैं।

कब्ज से छुटकारा

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आपको चेरी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको राहत मिलेगी। एक सर्वे के मुताबिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाकर कब्ज की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। बता दे कि चेरी में पाए जाने वाले फाइबर से कब्ज की समस्या में नहीं होता है।

डायबिटीज में लाभदायक

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको चेरी का सेवन करना चाहिए। चेरी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। चेरी शरीर को स्वस्थ रखती है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। चेरी ग्लाइसेमिक इंडेक्स में काफी कम होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में चेरी जरूर खानी चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story