×

Watermelon Health Benefits: तरबूज खायें कब्ज भगायें, अन्य कई रोगों का भी है ये बेहतरीन इलाज

Health Benefits Of Eating Watermelon: तरबूज का सिर्फ लाल हिस्सा ही नहीं बल्कि उसका सफेद भाग का भी सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आपको कई रोगों से बचा सकता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti MishraPublished By Shreya
Published on: 22 March 2022 1:45 PM GMT
Watermelon Health Benefits: तरबूज खायें कब्ज भगायें, अन्य कई रोगों का भी है ये बेहतरीन इलाज
X

तरबूज (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Health Benefits Of Eating Watermelon: अगर कुदरत ने गर्मी दी है तो उसके साथ उसके कई तोड़ भी दिए हैं। जी हां, पानी से भरपूर और सेहत से लबालब तरबूज (Watermelon) गर्मियों में मिलने वाला कुदरत का नायाब तोहफा है। सेहत के लिहाज़ से तरबूज बेहद फायदेमंद (Watermelon Benefits) फल है। यह अत्यधिक गर्मी में हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता है, बल्कि पेट को भी भरा-भरा महसूस कराता है।

इतना ही नहीं शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने के साथ-साथ ये कब्ज (Constipation) जैसी जटिल समस्या को भी जड़ से समाप्त कर देता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी मौजूद होता है जो कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में बेहद असरकारी है।

बता दें कि तरबूज का सिर्फ लाल हिस्सा ही नहीं बल्कि उसका सफेद भाग का भी सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यानि ऊपर से हरे छिलके के बाद जो सफेद आता है वो भी आपको कई रोगों से बचा सकता है। तरबूज के छिलके में बड़ी मात्रा में मैग्नीशियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और जिंक की होता है जो शरीर के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।

तरबूज़ खाने के फायदे (Health Benefits Of Watermelon)

कब्ज के अलावा अन्य कई बिमारियों को भी शरीर से दूर रखता है तरबूज। इसका रोज़ाना सेवन आंखों और दिल के लिए बहुत ही अच्छा होता है। चूँकि इसमें विटामिन ए की प्रचुरता पायी जाती है, जो आँख और दिल के लिए नितांत जरुरी होता है। इसलिए इसे खाने या इसका जूस पीने से आँखों और दिल को बहुत फ़ायदा मिलता है।

इसके अलावा तरबूज़ शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में काफी मदद करता है। इसमें विटामिन सी और आयरन की भी प्रचुरता पायी जाती है। जो शरीर के विभिन्न अंगों और ऊतकों में ऑक्सीजन की प्रवाह को बनाएं रखने का काम करता है। इतना ही नहीं पोटैशियम से भरपूर तरबूज इलेक्ट्रोलाइट फंक्शन को बनाए रखने में मददगार होता है जो दिल की सेहत और हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। रोजाना तरबूज खाने से त्वचा चमकदार और जवां बनी रहती है क्योंकि इसमें लाइकोपिन होता है।

तरबूज (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

किन लोगों को तरबूज़ खाने में बरतनी चाहिए सतर्कता?

डायबिटीज के मरीजों के लिए तरबूज़ का अत्यधिक सेवन घातक हो सकता है। क्योकिं इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढा सकती है। इसमें मौजूद उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज के मरीजों के लिए एक उचित आहार नहीं है। इसके अलावा तरबूज पोटैशियम से भरपूर होता है। अगर बहुत अध‍िक मात्रा में इसका सेवन किया जाये तो यह दिल के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।

तरबूज में डाइटरी फाइबर काफी मात्रा में होता है। कई बार इसका अधिक सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं को जन्म दे सकता है। चूकिं तरबूज में पानी की काफी मात्रा होती है, इसलिए इसका अधि‍क सेवन कई बार ओवर डाइड्रेशन की स्थिति पैदा कर देता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story