×

Garlic Benefits: लहसुन खाने के हैं कई जबरदस्त फायदे, एक दिन में इतनी मात्रा में खाएं लहसुन

Garlic Benefits: लहसुन में औषधीय गुण पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लहसुन कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जिससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 3 Aug 2022 2:53 AM GMT
Garlic Benefits for Health
X

Garlic (Image: Social Media)

Garlic Benefits: लहसुन में औषधीय गुण पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लहसुन कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का सेवन करने से कई बीमारियों में छुटकारा मिलता है। दरअसल लहसुन में विटामिन, पोटेशियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व से भरपूर होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं।

लहसुन का सेवन भी एक उचित मात्रा में किया जाता है। बता दें कि लहसुन की 4 ग्राम यानी एक से दो कलियां ही खानी चाहिए। वहीं, सब्जी में भी 5-7 कलियां ही डालनी चाहिए क्योंकि जरूरत से ज्यादा लहसुन खाना भी शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। अब आइए जानते हैं लहसुन खाने के फायदे के बारे में:

हार्ट के लिए फायदेमंद

लहसुन का सेवन करने से हार्ट को बहुत फायदा पहुंचता है। दरअसल लहसुन में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण होता है। इसमें गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाया जा सकता है, जो आपके लिए काफी प्रभावी है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से आपका दिल स्वस्थ रहता है। सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप रोजाना लहसुन खाते हैं, तो यह आपेक दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

त्वचा के लिए लाभकारी

लहसुन का सेवन स्किन के लिए लाभकारी होता है। दरअसल लहसुन के एंटी-बैक्टीरिया और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुँहासे को रोकने और त्वचा को साफ़ करने में मदद करते हैं। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है। इसलिए अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्या है तो लहसुन का सेवन जरूर करें।

दांतों के लिए लाभदायक

अगर आप दांत से जुड़ी समस्या से जूझ रहें हैं तो लहसुन का सेवन करना आपके लिए लाभदायक होगा। दरअसल लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है, जो दांतों को सड़ने से रोकने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से दांत मजबूत रहते हैं। इसके लिए आप दांत में दर्द की शिकायत होने पर लहसुन पीसकर लगा लें। इससे दर्द में थोड़ा आराम मिलेगा क्योंकि लहसुन दांतों के लिए बेहद लाभदायक होता है।

पाचन तंत्र रहें ठीक

पाचन तंत्र को ठीक रखने में लहसुन काफी मददगार होता है। दरअसल लहसुन खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट भी साफ रहता है। साथ ही से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आपको पेट में किसी तरह की परेशानी है तो आप लहसुन, सेंधा नमक, देशी घी, भुनी हींग और अदरक का रस का सेवन कर सकते हैं। ये काफी लाभकारी होता है।

डायबिटीज में राहत

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो लहसुन का सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। दरअसल लहसुन खाने से शरीर में ब्लड में ग्लूकोज लेवल कंट्रोल होता है। साथ ही डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए अगर आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो लहसुन का सेवन जरूर करें। इसलिए डायबटीज के रोगियों को अपनी डाइट में लहसुन को शामिल करना चाहिए।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story