×

Mango Benefits: आम में छिपे हैं कई गुण, जानें खाने के 7 फायदे

Aam Khane Ke Benefits: आम में कई पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और कई बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 April 2024 9:00 AM GMT (Updated on: 7 April 2024 9:00 AM GMT)
Mango Benefits: आम में छिपे हैं कई गुण, जानें खाने के 7 फायदे
X

Mango Benefits (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Mango Health Benefits: शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे आम (Mango) खाना पसंद नहीं होता। मैंगो लवर्स (Mango Lovers) को तो गर्मियों का सीजन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। आम केवल फलों का राजा नहीं बल्कि लोगों के दिलों का भी राजा होता है। यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट और रसीला होता है, उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ (Mango Benefits) भी होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन A और C जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और कई बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं आम खाने के फायदे (Aam Khane Ke Benefits) के बारे में।

आम खाने के फायदे हिंदी में (Health Benefits Of Mango In Hindi)

मैंगो (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- आंखों को रखता है हेल्दी

फलों का राजा आम आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। यह बीटा-कैरोटीन का एक अच्छा सोर्स है, जो बॉडी में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है और विटामिन ए आंखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यह विटामिन बेहतर विजन और उम्र से संबंधित मेकुलर डिजनरेशन से बचाने में मददगार है।

2- ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद

आम में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। एक अध्ययन में सामने आया था कि आम से महिलाओं और पुरुषों दोनों में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको हाई ब्लड शुगर की समस्या है, तो अपने डॉक्टर की सलाह से आम खा सकते हैं।

3- इम्यूनिटी बनाए स्ट्रॉन्ग

आम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। इस फल में विटामिन सी होता है, जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने में सहायक होता है और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने के लिए बेहद जरूरी है।

4- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

यह फल दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आम में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हार्ट को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। यह दिल संबंधी रोग को रोकने में भी मदद कर सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- पाचन तंत्र में सुधार

फाइबर से भरपूर आम पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है। आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं, जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। साथ ही आम के सेवन से कब्ज जैसी समस्याओं को रोकने में मदद मिल सकती है।

6- कैंसर का खतरा करे कम

आम में एंटीऑक्सीडेंट्स, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे तत्व होते हैं, जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

7- त्वचा के लिए फायदेमंद

आम खाने से स्किन को भी फायदा मिल सकता है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। इसमें मौजूद विटामिन सी चेहरे पर निखार लाता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आम खाने के नुकसान (Side Effects Of Mango)

बेशक, आम का सेवन करने से आपको कई सारे फायदे मिलते हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन आपको काफी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

1- एसिडिटी: अगर आप अधिक मात्रा में आम का सेवन करते हैं तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

2- मुहांसे: अगर आपको मुहांसों की समस्या होती है तो इसके अधिक सेवन से बचें। इसकी तासीर गर्म होने की वजह से शरीर की गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको मुहांसे हो सकते हैं।

3- डायबिटीज: शुगर के मरीज हैं तो आम खाने से परहेज करें। इसमें स्वीटनेस काफी अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

4- वजन बढ़ना: मैंगो में कैलोरी की अधिक मात्रा होती है। ऐसे में ज्यादा आम खाने से वजन बढ़ने लगता है।

5- दस्त: ज्यादा आम खाने से पेट भी खराब हो सकता है। आम के अधिक सेवन से पेट दर्द और दस्त की समस्या हो सकती है।

6- एलर्जी: अधिक मात्रा में आम खाने की वजह से आपको एलर्जी भी हो सकती है। इससे पेट दर्द, छींक, सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसका भी रखें ध्यान (Aam Khane Ke Bad Kya Na Khaye)

1- मसालेदार भोजन के साथ आम खाने से बचना चाहिए, इससे सीने में जलन और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है।

2- दही के साथ आम खाने या फिर आम के सेवन के बाद दही खाने से शरीर में कई परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।

3- नॉनवेज के साथ या इसे खाने के बाद आम का सेवन ना करें।

4- आम खाने के तुरंत बाद कभी पानी नहीं पीना चाहिए।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Shreya

Shreya

Next Story