TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Health Care Tips: अगर आपको लगती है ज्यादा प्यास तो ये आदत है इन बीमारियों का संकेत

Health Care Tips: पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। शरीर की आधी समस्याओं का समाधान पानी है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा प्यास लगना भी बॉडी के लिए ठीक नहीं होता।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 16 Aug 2022 3:16 AM GMT
Excessive Thirsty Diseases
X

Health care (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Health Care Tips in Hindi: पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। शरीर की आधी समस्याओं का समाधान पानी है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा प्यास लगना भी बॉडी के लिए ठीक नहीं होता। दरअसल ज्यादा प्यास लगना भी कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसे में अगर आपको बहुत ज्यादा प्यास लगती है तो थोड़ा अलर्ट हो जाएं यह आपके सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं ज्यादा प्यास लगना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है:

डायबिटीज

भारत में डायबिटीज के मरीज की संख्या लाखों में हैं। डायबिटीज होने का एक संकेत में ज्यादा प्यास लगना भी होता है। हालांकि डायबिटीज होने का बहुत लेट पता चलता है, लेकिन धीरे धीरे इसके लक्षण सामने आने लगते हैं। दरअसल लाइफस्टाइल में गड़बड़ी की वजह से होने वाली बीमारी में ज्यादा प्यास लगती है। मरीज को बार-बार यूरिन आता है और उसे प्यास भी लगातार लगती रहती है। बता दे कि बॉडी में ग्लूकोज लेवल के बिगड़ने पर ऐसा होता है। अगर आपको भी ज्यादा प्यास लगती है, तो तुरंत आपको ब्लड शुगर लेवल का टेस्ट करवाना चाहिए। यह डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं।

डिहाइड्रेशन

डिहाइड्रेशन के कारण भी प्यास बहुत ज्यादा लगती है। जो लोग डिहाइड्रेशन से ग्रसित होते हैं, उन्हें भी हद से ज्यादा प्यास लगना शुरू हो जाती है। अगर किसी के शरीर में पानी की कमी हो गई है, तो उसे अधिक प्यास लग सकती है। फूड पॉयजनिंग, हीटवेव, डायरिया, इन्फेंक्शन, फीवर या बर्निंग इसकी प्रमुख वजह हैं। बार-बार प्यास का लगना, मुंह का सूखना, थकान, उल्टी, मतली और बेहोशी भी इसके लक्षण हैं। हालांकि वैसे ये दिक्कत गर्मियों में ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन मॉनसून या सर्दी में भी यह समस्या ज्यादा होती है। डिहाइड्रेशन का असर स्किन और बालों पर भी नजर आता है।

प्रेगनेंसी

प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा प्यास लगती है। दरअसल गर्भवती महिला को हेल्थ में कई बदलाव झेलने पड़ते हैं, जिनमें से एक ज्यादा प्यास लगना है। प्रेगनेंट महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान शुगर यानी डायबिटीज की समस्या हो जाती है। हालांकि ज्यादातर मामलों में बाद में ये खत्म हो जाती है, लेकिन इस पीरियड में महिलाओं को मजबूरन ज्यादा पानी पीना पड़ता है और जिसके कारण उन्हें बार-बार यूरिन आता है। प्रेगनेंसी में ऐसा होना स्वाभाविक है, लेकिन जो महिलाएं ज्यादा प्यास लगने से परेशान हों, उन्हें डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

एनीमिया

एनीमिया की समस्या होने पर बहुत अधिक प्यास लगने की समस्या होती है। आम तौर पर यदि आपके शरीर में खून की कमी है तो बार-बार प्यास लग सकती है यानी जब खून में आरबीसी (red blood cells) की कमी हो जाए तब भी बार-बार प्यास लगती है।

एंग्जायटी

एंग्जायटी की समस्या होने पर भी बहुत अधिक प्यास लगने की समस्या होती है। धड़कन का बढ़ जाना, बेचैनी और घबराहट का महसूस होना एंग्जायटी कहलाता है। जिसके कारण मुंह भी सूखने लगता है, जिस कारण व्यक्ति अधिक पानी पीता है। ऐसी स्थिति में कुछ एंजाइम मुंह में बनने वाली लार की मात्रा में भी कमी ला देते है, जिस कारण भी अधिक प्यास लग सकती है। एंग्जायटी की समस्या में अधिक प्यास लगने की समस्या होती है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story