×

Health Tips: अगर सर्दियों में आपके हाँथ और पैरों की उँगलियों में आ जाती है सूजन तो जानिए क्या करें

Health Tips : अगर आपके भी हांथों और पैरों की उँगलियों में सर्दी के मौसम में सूजन और वो लाल या नीली हो जातीं हैं तो अपनाये ये उपाय।

Shweta Srivastava
Published on: 6 Jan 2024 4:30 AM GMT (Updated on: 6 Jan 2024 4:30 AM GMT)
Health Tips
X

Health Tips (Image Credit-Social Media)

Health Tips: सर्दियों के मौसम में कई दिक्कतें होती हैं जिसमे से एक है हाथ-पैर में सूजन आना। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप अपने घर पर ही और घरेलू उपायों से ही इसे ठीक कर सकते हैं तो आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कैसे।

सर्दियों में हाँथ और पैरों में सूजन के उपाय

सर्दियों में कुछ लोगों को हाँथ और पैरों की उँगलियों में सूजन आने लगती है। साथ ही वो लाल भी हो जाती है। वहीँ इसका घरेलू उपाय है जो काफी असरदार होता है लहसुन। दरअसल लहसुन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे आपको सूजन और दर्द में आराम मिलता है। जहाँ भारत के कुछ हिस्सों में काफी ज़्यादा ठण्ड पड़ती है। इससे अक्सर हांथ और पैर में सूजन आ जाती है।

भारत के उत्तरी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं का असर पड़ता है जिससे कई लोगों के हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आने लगती है। इससे आपकी उँगलियाँ लाल और नीली भी होने लगतीं हैं इसके साथ इनमे खुजली होती है और ये सूज भी जातीं हैं। अक्सर इनमे तेज़ दर्द भी होने लगता है। दर्द की तीव्रता से ही इसमें खुजली होने लगती है। वहीँ इन सूजी और दर्द भरी हालत को ठीक करने का आज हम आपको घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि ठण्ड की वजह से शरीर की नस सिकुड़ने लगती है और इसका सबसे ज़्यादा असर ब्लड सर्कलेशन में होने लगता है। जिससे हाथ-पैर में ब्लड क्लॉट हो जाते हैं। जिससे उँगलियाँ लाल हो जातीं हैं। जिसके बाद सूजन भी आने लगती हैं। लेकिन अगर आप इसे नज़रअंदाज़ करते हैं तो एक समय बाद ये काफी ज़्यादा बढ़ जाता है है तो उँगलियाँ नीली पड़ने लगतीं हैं।

अगर आपको भी इस तरह की समस्या होती है तो सबसे पहले आपको अपनी सूजी हुई उँगलियों को गुनगुने पानी में नमक डालकर रखना चाहिए। इसके लिए आप एक बाल्टी लें और उसमे आधा गर्म या गुनगुना पानी लें अब इसमें दो चम्मच नमक डाल दें। इसे अच्छे से मिला दें अब इस पानी में अपने हांथ और पैर कम से कम 10 मिनट तक डूबोकर रखें। इससे आपका खतरनाक इन्फेक्शन तक दूर हो जायेगा। साथ ही सूजन में भी कमी आ जाएगी। गुनगुना पानी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करेगा। साथ ही ब्लड क्लॉट नहीं होने पाता। इसके अलावा आपको दर्द में भी आराम मिलता है।

इसके साथ साथ आप अपने हांथ और पैर में लहसुन का तेल लगा सकते हैं जिससे सूजन काफी कम हो जाती है। इसके लिए आप हल्का गुनगुना लहसुन का तेल सूजन वाले स्थान पर लगाएं। दर्द की कमी में ये तेल काफी सहायक होता है। इस तेल से आप अपनी उँगलियों की मालिश करें इससे आपको सूजन में आराम मिलेगा। दरअसल लहसुन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जिससे सूजन कम हो जाती है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story