Health Tips: बारिश में भीगने से खिल उठता है चेहरा, डॉक्टर का जवाब चौका देगा आपको

Health Tips: क्या आपको पता है कि बारिश में भीगना आपके लिए कितना फायदेमंद या नुकसानदायक हो सकता है। आइये जानते हैं एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 3 Aug 2024 2:30 AM GMT (Updated on: 3 Aug 2024 2:31 AM GMT)
Health Tips
X

Health Tips (Image Credit-Social Media)

Health Tips: कहते हैं बारिश में भीगने से लोग बीमार पड़ सकते हैं लेकिन वहीँ अगर हम आपसे कहें कि इससे आपकी कई सारी बीमारिया दूर भी हो सकतीं हैं तो आप क्या कहेंगे। जी हाँ आपको जानकार हैरानी होगी कि बारिश की बूँदें अगर आपके चेहरे पर पड़तीं हैं तो इससे आपके फोड़े और फुंसी ठीक हो जाते हैं। आइये जानते हैं डॉक्टर्स इस बारे में क्या कहते हैं।

उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोगों को हमेशा बारिश की ठंडी फुहारों का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। मानसून की इस बारिश में भीगना ज़्यादातर लोगों को खूब पसंद होता है। वहीँ मानसून की पहली बारिश को लेकर लोगों की अलग अलग राय होती है। कुछ लोगों का मानना है कि इस बारिश में भीगने से शरीर की गर्मी दूर हो जाती है। वहीँ कुछ ऐसा भी मानते हैं कि इससे फोड़े फुंसी ठीक हो जाते हैं। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है आइये इसके बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं ये भी जान लेते हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट या त्वचा विशेषज्ञ इस बारे में क्या कहते हैं आइये इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं। साथ ही आपको बारिश में नहाने के नुकसान और फायदे बताते हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट की माने तो ऐसा कुछ हद तक तो सही है। उनका कहना है कि अगर आप मानसून की पहली बारिश के पानी से अपना चेहरा धोते हैं तो आपको फोड़ा या फुंसी या गर्मी से हुई घमौरियों से भी राहत मिल जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पहली बारिश के पानी से शरीर के कई विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं। साथ ही शरीर डिटॉक्सिफाई हो जाता है। जिससे फोड़े और फुंसी से राहत मिल जाती है। वैसे हमेशा ऐसा नहीं होता है अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको ऐसा करने से पहले सोचना पड़ेगा।

बारिश के पानी में नहाना क्यों चाहिए

एक्सपर्ट्स का मनना है कि जब व्यक्ति बारिश में नहाता है तो उसके शरीर से हैप्पी हार्मोन रिलीज़ होता है। इससे तन और मन में ख़ुशी की प्राप्ति होती है। साथ ही तनाव भी कम होता है। वहीँ हार्मोन बैलेंस होते हैं। बारिश के पानी में नहाने से बालों में जमा गन्दगी और कीटाणु भी साफ़ हो जाते हैं। लेकिन इस बीच आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि आपको 20 से 25 मिनट तक ही बारिश में नहाना चाहिए। इससे ज़्यादा नहाना आपके लिए सही नहीं होता। साथ ही इसके बाद आपको सादे पानी से अच्छे से नहाने की भी ज़रूरत होती है।

बारिश के पानी में क्यों नहीं नहाना चाहिए

आपको बता दें कि जहाँ बारिश के पानी से नहाने फायदेमंद हो सकता है वहीँ ये नुकसानदायक भी हो सकता है। दरअसल जिनकी स्किन काफी सेंसटिव होती है उनके लिए ऐसा करना काफी खतरनाक भी हो सकता है। क्योंकि इससे उन्हें कई तरह की स्किन एलर्जी हो सकती है। कई लोगों को बारिश में नहाने से खुजली या इचिंग जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को इससे बालों में कई तरह के बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। जिससे बाल तेज़ी से टूटने लग सकते हैं। वहीँ अगर आपके शरीर में किसी तरह का कोई घाव है तो भी आपको बारिश में नहीं नहाना चाहिए। क्योंकि इससे घाव और ज़्यादा ख़राब हो सकता है। वहीँ सर्दी गर्मी से कुछ लोगों के हांथों और पैरों की उँगलियों में सूजन और खुजली जैसी समस्या हो सकती है।

नोट : इस आर्टिकल में दी गयी सभी जानकारी एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story