संबंध बनाने के वक्त पति-पत्नी रहें अलर्ट... इंटिमेसी के दौरान बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा; जानें जरूरी बात

Sexual Health Tips: क्या यौन संबंध दौरान दिल का दौरा पड़ सकता है? जानें कारण, जोखिम और सुरक्षित सुझाव।

Akriti Pandey
Published on: 10 Nov 2025 1:37 PM IST (Updated on: 10 Nov 2025 2:12 PM IST)
Sexual Health Tips
X

Sexual Health Tips

Sexual Health Tips: बहुत से लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या यौन संबंध के दौरान दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह संभव है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। यौन संबंध बनाना एक प्रकार का शारीरिक व्यायाम (Physical Exercise) है, जिसमें शरीर की ऊर्जा, सांस लेने की दर और हृदय गति तेज़ हो जाती है। ऐसे में, जिन लोगों को पहले से हृदय संबंधी समस्या है, उनके लिए यह जोखिम भरा हो सकता है।

यौन संबंध और दिल का स्वास्थ्य

डॉक्टरों के अनुसार, यौन संबंध के दौरान शरीर की क्रियाएं उसी तरह सक्रिय होती हैं जैसे एरोबिक्स, दौड़ना, सीढ़ियां चढ़ना या तैराकी करते समय होती हैं। इस दौरान हृदय अधिक रक्त पंप करता है, शरीर में ऑक्सीजन की मांग बढ़ जाती है और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। सामान्य रूप से स्वस्थ लोगों के लिए यह शरीर का स्वाभाविक व्यायाम है और इससे दिल को कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या मोटापा है, तो इस तरह की शारीरिक गतिविधि उसके हृदय पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। यही वजह है कि ऐसे लोगों में संभोग के दौरान दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?

दिल के मरीज: जिन लोगों को पहले हार्ट अटैक या एंजाइना (सीने में दर्द) हो चुका है, उन्हें यौन संबंध बनाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

सर्जरी या स्टेंट लगे मरीज: जिनकी हाल ही में बायपास सर्जरी हुई है या स्टेंट डलवाया गया है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लिए बिना यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए।

उच्च रक्तचाप और डायबिटीज वाले लोग: इन रोगों से ग्रस्त लोगों में हृदय की कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे जोखिम बढ़ जाता है।

मोटापे और धूम्रपान करने वाले लोग: ऐसे लोग जल्दी थक जाते हैं और उनके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे दिल पर दबाव बढ़ता है।

सावधानी और डॉक्टर की सलाह जरूरी

यदि आपको दिल से जुड़ी कोई समस्या है, तो यौन संबंध से पहले डॉक्टर से परामर्श करना बहुत जरूरी है। डॉक्टर आपकी हृदय क्षमता और शारीरिक स्थिति के आधार पर आपको सलाह दे सकते हैं कि क्या यह सुरक्षित है या नहीं। यौन संबंध से पहले अत्यधिक शराब या भारी भोजन से बचें, क्योंकि ये हृदय गति को और प्रभावित कर सकते हैं। हल्का माहौल और मानसिक शांति बनाए रखना भी आवश्यक है, ताकि शरीर पर अतिरिक्त तनाव न पड़े।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नही करता है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story