×

Heart Attack: आखिर क्यों इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को हार्ट अटैक का रहता है ज्यादा खतरा, जानें वजह

Heart Attack: मौजूदा समय में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम जनता तक इसकी शिकार हो चुकी है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हार्ट अटैक बढ़ने लगी है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 21 Dec 2022 4:43 AM GMT
Heart attack symptoms
X
Heart attack (Image: Social Media)

Heart Attack: मौजूदा समय में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम जनता तक इसकी शिकार हो चुकी है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हार्ट अटैक की समस्या ज्यादा बढ़ने लगी है। वहीं Covid के बाद से हार्ट अटैक की समस्या बढ़ने से इसे हार्ट की समस्या से जोड़ा जा रहा है। दूसरी ओर एक स्टडी के अनुसार हार्ट अटैक का कारण ब्लड ग्रुप को भी बताया गया है।

स्टडी के अनुसार हार्ट अटैक का कारण

दरअसल इस स्टडी के मुताबिक हृदय रोग की संभावना को भी पकड़ा जा सकता है। इसे जानने के लिए बस ABO प्रणाली का उपयोग किया जाता है। बता दें नॉन-ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में हृदय रोग का खतरा अधिक होता है। मतलब यह कि 400,000 से अधिक लोगों पर टाइप A Blood Group या B Blood Group वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने का जोखिम O Blood Group वाले लोगों की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक था।

बता दें स्टडी ने पता लगाया है कि कैसे ब्लड ग्रुप दिल के दौरे के जोखिम को बढ़ा सकता है। जिसके बाद यह नतीजा सामने आया है। दरअसल ब्लड ग्रुप ए और बी वाले लोगों में थ्रोम्बोम्बोलिक विकार होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है वहीं ब्लड ग्रुप O वालों को हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक होता है। साथ ही स्टडी में यह भी जानकारी सामने आई कि ब्लड ग्रुप A वाले लोगों में हाइपरलिपिडिमिया, एथेरोस्क्लेरोसिस और हार्ट फेल होने की संभावना O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में अधिक थी, जबकि बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों में हार्ट अटैक होने का खतरा अधिक था।

कैसे करें हार्ट अटैक के खतरे से बचाव

रोज व्यायाम या योग करने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं को रोका जा सकता है। हर रोज एक्सरसाइज या योग निश्चित रूप से लाभकारी होता है। इसके अलावा तंबाकू और शराब के सेवन से भी बचना चाहिए। साथ ही तनाव नहीं लेना चाहिए और तैलीय और बाहरी खाना कम खाएं। स्वस्थ आहार को अपनी डाइट बनाएं 6-8 घंटे की भरपूर नींद लें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story