×

High Blood Pressure Causes: फिट रहने के बाद भी क्यों होता है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, जानें वजह

High Blood Pressure Ke Lakshan: दुनिया भर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या 128 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को है। वहीं भारत में लगभग 30 प्रतिशत युवाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 23 Aug 2022 1:35 PM GMT
High Blood Pressure Symptoms
X

High Blood Pressure (Image: Social Media)


High Blood Pressure Causes: दुनिया भर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या 128 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को है। वहीं भारत में लगभग 30 प्रतिशत युवाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। बता दे कि सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg तक होता है, वहीं 120 से 140 सिस्टोलिक और 80 से 90 डायस्टोलिक के बीच ब्लड प्रेशर को प्री-हाइपरटेंशन माना जाता है तो वहीं 140/90 से अधिक को हाई ब्लड प्रेशर के रूप में माना जाता है। हालांकि उम्र के मुताबिक यह बदलता रहता है। दरअसल हाई ब्लड प्रेशर भारत में अचानक होने वाली मौत के मुख्य कारणों में से एक माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की सबसे खतरनाक बात यह होती है कि हाई ब्लड प्रेशर होने पर कई सालों तक शरीर में कोई इससे जुड़ा कोई लक्षण नजर नहीं आता लेकिन भारत में आठ में से एक भारतीय हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित है।

WHO के अनुसार भारत में हाई ब्लड प्रेशर वाले करीब 12 प्रतिशत लोगों का ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर होने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक यानी जो भारत में होने वाली कुल मौतों में से ⅓ के लिए जिम्मेदार माना जाता है। भारत में ऐसे कई मशहूर हस्तियां रहीं जो फिट होने के बाद भी उन्हें हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गवानी पड़ी। इनमें से एक की 23 अगस्त यानी आज के दिन ही हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दरअसल आज BB14 की कंटेस्टेंट सोनाली फौगाट का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसी कारण हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। दरअसल हार्ट अटैक का एक मुख्य कारण हाई ब्लड प्रेशर है।

डॉक्टर्स की मानें तो एक सर्वे के दौरान हाई स्कूल, कॉलेज और प्रोफेशनल एथलीटों में से एक तिहाई को पाया, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर था। ये लोग युवा और फिट भी हैं। वहीं कुछ लोगों को सिरदर्द होता है जब उनका ब्लड प्रेशर खतरा बढ़ जाता है लेकिन दूसरों में, हाई ब्लड प्रेशर तब तक पता नहीं चलता जब तक कि यह दिल का दौरा जैसा खतरा ना हो। हालांकि ब्लड प्रेशर को मापना आसान है। हाई बीपी अक्सर उन लोगों में कंट्रोल नहीं हो पाता है जो सामान्य रूप से युवा होते हैं, जो साल में हेल्थ की जांच नहीं कराते हैं, बिजी लाइफस्टाइल, एसरवाइज की कमी और नींद की कमी होती है। जिसके कारण बाद में ऐसे लोगों को सांस लेने में तकलीफ, हाई बीपी या हृदय संबंधी बीमारियों का पता नहीं लगता।

बता दे कि कई बार फिट और एक्टिव रहने के बाद भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। दरअसल हाई ब्लड प्रेशर होने का कारण जेनेटिक भी होता है। दरअसल अगर आपके परिवार में पहले से किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप भी इसके शिकार हो सकते हैं। इसलिए जरूर ये है कि ब्लड प्रेशर पर नजर बनाए रखें और समय समय पर जांच करते रहें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story