High Blood Pressure Symptoms :अगर ये संकेत मिले तो समझ लें जल्द हो सकती है आपको ब्लड प्रेशर की समस्या, आज ही हो जाये अलर्ट

High Blood Pressure Symptoms : अगर आपको सुबह सुबह उठते ही इस तरह के संकेत नज़र आये तो जान लीजिये आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

Network
Newstrack Network
Published on: 2 Aug 2024 6:00 PM GMT
High Blood Pressure Symptoms
X

High Blood Pressure Symptoms (Image Credit-Social Media)

High Blood Pressure Symptoms : अगर आपको ऐसा लगता है कि आप सुबह-सुबह कुछ अलग सा महसूस करते हैं तो हो सकता है ये ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं। इन्हे जल्द ही पहचानकर अगर आप इसका इलाज शुरू कर देते हैं तो ये आपको कई तरह की दिक्कतों और परेशानियों से बचा सकता है। दरअसल बीपी की समस्या एक साइलेंट किलर की तरह होता है ऐसे में आप इसकी समय समय पर जाँच करते रहे। साथ ही यहाँ हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेतों को बताने जा रहे हैं जो इस समस्या के बढ़ने से पहले ही संकेत देने लगता है।

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन अगर जल्द पहचान लिया जाये तो दवाइयों के सहारे इसे काबू किया जा सकता है लेकिन अगर इसे ऐसे ही छोड़ दिया जाया तो ये एक साइलेंट किलर बन जाता है। साथ ही दुनियाभर में इससे कई लोगों की मौत भी हो रही है। बीपी की समस्या जेनेटिक, खराब लाइफस्टाइल, खराब खानपान और स्ट्रेस के कारण होती है। वहीँ कम उम्र के लोगों में भी ये समस्या देखी जा रही है। अगर आपको भी कुछ प्रमुख लक्षण दिखें तो इन्हे नज़रअंदाज़ न करें बल्कि इसका तुरंत इलाज करें।

चक्कर आना: अगर सुबह उठते ही आपको चक्कर आता है तो इसे नज़रअंदाज़ करने की भूल न करें। ये हाई ब्लड प्रेशर का शुरूआती लक्षण भी हो सकता है। अगर सुबह उठने के बाद आपको चक्कर जैसा लगता है तो ये उच्च रक्त चाप की समस्या हो सकती है ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और अपना बीपी चेक करवाएं।

सुबह के समय प्यास लगना: प्यास लगना एक सामान्य चीज़ है और इसका एहसास आपको कभी भी हो सकता है। लेकिन अगर आपको सुबह उठते ही प्यास लगती है तो ये हाई बीपी की ओर एक इशारा हो सकता है। क्योंकि जब हाई बीपी की समस्या होती है तो मुँह सूखने लगता है और सुबह सुबह खूब तेज़ प्यास लगती है। ऐसे में तुरंत इसकी जाँच करवाएं।

धुंधला दिखना: अगर आपको सुबह उठते ही धुंधला नज़र आने लगता है तो ये हाई बीपी का संकेत हो सकता है। आपको बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर, आंखों की सेहत के लिए खतरनाक होता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है तो आपकी आंखें कमज़ोर को सकतीं हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story