×

High Cholesterol Symptoms: पैरों में दिख रहें इन संकेतो को ना करें नजरंदाज, आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या

High Cholesterol Symptoms in Hindi: शराब, ध्रुमपान, फैट युक्त आहार, चीनी की अधिक मात्रा, नमक की मात्रा ज्यादा, एक्सरसाइज ना करना आदि दिल पर भारी पड़ सकता है।

Anupma Raj
Published on: 25 Aug 2022 2:32 PM GMT
High Cholesterol Treatment
X
High Cholesterol (Image: Social Media)

High Cholesterol Symptoms in Hindi: खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण शरीर में वसा की मात्रा अधिक हो जाती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। शराब, ध्रुमपान, फैट युक्त आहार, चीनी की अधिक मात्रा, नमक की मात्रा ज्यादा, एक्सरसाइज ना करना आदि दिल पर भारी पड़ सकता है। इतना ही नहीं कभी कभी हाई कोलेस्ट्रॉल की समय बिना किसी संकेत के नजर आए भी हो जाती है, जो बाद में शरीर में फैट को बहुत ज्यादा बढ़ा देती है। जिसके कारण सीने में दर्द, हृदय रोग, स्ट्रोक आदि जैसी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

हालांकि हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेतों की समय पर पहचान करना जरूरी है, जिसमें आपके पैर आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल खराब कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल plague के निर्माण को बढ़ावा देता है। Plague एक वैक्सी पदार्थ होता है जो कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों से बना होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को कम कर सकती है। जिसका असर पैरों पर भी होता है। इसके कारण पैरों या निचले छोरों में पीएडी हो सकता है। पीएडी किसी भी ब्लड vessel में हो सकता है, हालांकि यह पैरों में अधिक आम होता है। दरअसल यह पैरों में दर्द पैदा कर सकता है, खासकर जब आप चलते हैं। यह दर्द हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकता है, और अचानक खड़े होने और चलने पर दर्द होने लग सकता है। हालांकि आमतौर पर आपके पैरों को आराम देने के कुछ मिनट बाद ही यह चला जाता है। बता दे कि हृदय से टांगों तक ब्लड फ्लो खराब होने के कारण दोनों पैर एक ही समय में प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन एक पैर में दर्द अधिक हो सकता है।

पैरों में दर्द के अलावा PAD के दौरान कई और अन्य संकेत भी नजर आते हैं, जैसे: आपके पैरों और पैरों पर छाले जो ठीक नहीं होते, पैरों का रंग पीला या नीला पड़ जाना, आपके पैरों की मांसपेशियां सिकुड़ना आदि। इसके लिए तुरंत उपचार की आवश्यकता होती है। इसलिए, अगर आप चलते समय अपने पैरों में दर्द महसूस करते हैं, या पैरों में किसी अन्य पैड से संबंधित लक्षण महसूस करते हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं, फिर भी आपको नियमित रूप से अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करानी चाहिए क्यूंकि कभी-कभी आपको हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है, फिर भी बहुत देर होने तक कोई लक्षण महसूस नहीं होता है। इसके अलावा अपने खानपान पर भी ध्यान दें। आप फलों, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर स्वस्थ आहार पर लें। सभी प्रकार के जंक फूड और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों को से दूरी बना लें। इसके अलावा वसा में हाई खाद्य पदार्थ, जैसे सॉसेज, बिस्कुट और पनीर से बचा जाना चाहिए या कम मात्रा में इसे खाना चाहिए। साथ ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ हृदय के लिए रोजाना व्यायाम करना भी जरूरी है। इसके अलावा धूम्रपान छोड़ना और कम शराब पीना भी आपके कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सुधारने में मदद कर सकता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story