×

High Cholesterol Symptoms: आपके पैर में ये रंग देते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत, हो जाएँ सावधान

High Cholesterol Symptoms: शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाए तो सेहत के लिए खतरनाक हो जाता है। इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Anupma Raj
Published on: 9 Aug 2022 2:43 AM GMT
Symptoms and Signs of High Cholesterol
X

High Cholesterol (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

High Cholesterol Symptoms in Hindi: शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाए तो सेहत के लिए खतरनाक हो जाता है। इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही कोरोनरी आर्टरी डिजीज, स्ट्रोक होने के भी रिस्क बढ़ जाता है। बता दे कि दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का असर वजन और हार्ट पर सबसे ज्यादा पड़ता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर भी आप कह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के लक्षण ज्यादातर जल्दी दिखाई नहीं देते हैं, जो आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी है। वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आने लगते सकते हैं और ये लक्षण ज्यादातर पैरों में दिखते है। जिन लोगों का वजन और शरीर में फैट की मात्रा अधिक होती है, उनमें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल का पता ब्लड टेस्ट के जरिए लगाया जा सकता है। इसके अलावा आप पैरों के जरिए भी हाई कोलेस्ट्रॉल का पता लगा सकते हैं। दरअसल इसका पता पैरों में नजर आने वाले संकेत या लक्षण से चल पाते हैं। कुछ संकेत और लक्षण आपके शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को बता देते है।

दरअसल जब हाई कोलेस्ट्रॉल निचले अंगों में ब्लड सर्कुलेशन में बाधा डालता है, तो ऐसी स्थिति में पैरों का रंग बदल सकती है। अगर पैर नीले या पीले हो गए हैं और इसके साथ, साथ ही चलने से दर्द महसूस हो रहा है और आराम करने के कुछ ही मिनटों में दर्द कम हो जाता है। तो यह हाई कोलस्ट्रोल का संकेत है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर शरीर के अंगों में खून का बहाव भी कम हो जाता है। अगर आप पैरों को ऊपर उठाएंगे, तो त्वचा पीली दिखाई दे सकती है। वहीं, जब आप इसे टेबल पर लटका कर रखते हैं, तो त्वचा बैंगनी या नीली दिखाई दे सकती है। ये सारे संकेत हाई कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा करते हैं।

इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल के कई लक्षण है जिसपर ध्यान देना जरूरी है। अगर आपको कुछ दिनों से लगातार पैरों में दर्द रहता है, तो इसे भी नज़रअंदाज़ ना करें। इसके अलावा पैरों में भारीपन और थकान महसूस हो रही तो कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं। हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर कुछ लोगों को पैरों में जलन की भी शिकायत रहती है। कई बार ये दर्द नितंब, जांघ से लेकर नीचे तक पैरों में होता है। दर्द दोनों या फिर एक पैर में भी हो सकता है। यह समस्या तब अधिक महसूस होती है, जब आप टहलते, दौड़ते या फिर सीढ़ियां चढ़ते हैं। इसके अलावा अगर रात में सोते समय आपको बार-बार पैरों में क्रैम्प हो, तो इसे इग्नोर ना करें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हो सकता है। यह समस्या रात में अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे नींद नहीं आती है। क्रैम्प तलवों, एड़ियों, उंगलियों, पैरों की मांसपेशियों में हो सकता है। पैर को बिस्तर से लटका कर रखना या बैठने से क्रैम्प से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा आपके पैर और तलवे हमेशा ठंडा रहता है तो ये हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। जिन लोगों के तलवे गर्मी या हर मौसम में ठंडे रहते हैं, ऐसे लोगों को डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story